
13,000 करोड़ का PNB scam: बेल्जियम में Mehul Choksi Arrested, क्या अब भारत लाया जाएगा?
Mehul Choksi Arrested: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक – PNB scam के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी Mehul Choksi को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से एक बार फिर इस बड़े आर्थिक अपराध की यादें ताज़ा हो गई हैं, जिसने देश की बैंकिंग व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे।
अब जब Mehul Choksi arrested की खबर सामने आई है, तो सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या अब वह भारत लाया जाएगा? क्या सरकार इस बार Mehul Choksi extradition में सफल होगी?
क्या है पूरा मामला?
साल 2018 में भारत के इतिहास का एक बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया, जिसे हम आज PNB scam के नाम से जानते हैं। यह घोटाला लगभग 13,000 करोड़ रुपये का था, जिसमें Punjab National Bank को धोखे से LoU (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) के माध्यम से पैसे निकाले गए थे।
इस पूरे घोटाले के पीछे दो बड़े नाम थे – Mehul Choksi और उसका भांजा Nirav Modi। घोटाले के खुलासे से पहले ही दोनों देश से फरार हो गए और विदेशों में बस गए। Mehul Choksi ने तो यहां तक कि भारत की नागरिकता छोड़कर Antigua and Barbuda की नागरिकता हासिल कर ली, जिससे भारत सरकार के लिए उसे वापस लाना और भी मुश्किल हो गया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
हाल ही में खबर आई कि Mehul Choksi arrested in Belgium हुआ है। बताया गया कि वह वहां इलाज के सिलसिले में गया था और वहीं पर उसकी गिरफ्तारी हुई। जैसे ही यह खबर सामने आई, भारत सरकार ने तुरंत extradition process शुरू कर दी।
Mehul Choksi extradition की प्रक्रिया पहले भी कई बार शुरू की गई थी, लेकिन कानूनी पेचीदगियों, दूसरे देश की नागरिकता और Mehul Choksi lawyer team की मजबूत दलीलों के चलते अब तक उसे भारत लाना संभव नहीं हो पाया था।
व्हिसलब्लोअर का बड़ा बयान
इस पूरे घोटाले को उजागर करने वाले PNB scam whistleblower हरिप्रसाद एस.वी. ने Times of India से बातचीत में कहा,
“Mehul Choksi wallet is still full, उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। लेकिन अब उसे कानून के सामने जवाब देना ही होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार को इस बार किसी भी हाल में देरी नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द उसे भारत वापस लाकर अदालत में पेश करना चाहिए।
भारत के लिए क्यों अहम है Mehul Choksi extradition?
Mehul Choksi India return सिर्फ एक आरोपी की वापसी नहीं होगी, बल्कि यह भारत की न्यायिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश होगा। अगर यह प्रत्यर्पण सफल होता है, तो इसके कई सकारात्मक परिणाम होंगे:
-
इससे आम नागरिकों का judiciary system in India पर विश्वास बढ़ेगा।
-
टैक्स देने वाले नागरिकों को लगेगा कि कानून सबके लिए बराबर है।
-
इससे भविष्य के किसी fugitive economic offender को यह एहसास होगा कि भारत अब किसी को भी बख्शेगा नहीं।
क्या इस बार भी बच पाएगा Mehul Choksi?
यह सवाल इसलिए उठता है क्योंकि Mehul Choksi ने अब तक हर बार अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए कानून का सहारा लिया है। Mehul Choksi lawyer team यूरोपियन कानूनों और मानवाधिकार के बहाने इस प्रक्रिया को खींच सकती है।
लेकिन इस बार भारत सरकार पहले से अधिक सजग और तैयार नजर आ रही है। विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और सीबीआई जैसी एजेंसियां मिलकर इस बार चोकसी को भारत लाने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं।