Site icon Aarambh News

Milind Rege : मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मिलिंद रेगे का हुआ निधन।

Milind Rege

मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता Milind Rege का हाल ही में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता Milind Rege का हाल ही में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका क्रिकेट करियर और मुंबई क्रिकेट में योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों को पहली बा  मौका दिया था। उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Milind Rege  का हुआ निधन

वही मिलिंद रेगे ने अपने करियर में मुंबई क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कप्तानी और चयनकर्ता के रूप में सेवाएं मुंबई क्रिकेट के लिए अमूल्य रही हैं। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।उनके निधन के कारणों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी अंतिम यात्रा में कई क्रिकेट हस्तियों और प्रशंसकों ने हिस्सा लिया, जिससे उनके प्रति सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन हुआ।मिलिंद रेगे का योगदान और उनकी यादें हमेशा मुंबई क्रिकेट और उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।

सुबह छह बजे हुआ निधन

बता दें कि पिछले रविवार को 75 साल के हुए रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह करीब छह बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

Milind Rege  का जीवन

बता दें कि मिलिंद रेगे का जन्म 16 फरवरी 1949 में हुआ था ।उनकी शिक्षा भी मुंबई में ही हुई, जहां उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को बचपन से ही पोषित किया।

Milind Rege : क्रिकेट करियर

वही बात दे कि मिलिंद रेगे ने 1960 और 1970 के दशक में मुंबई रणजी टीम के लिए खेला।उन्होंने बतौर ऑलराउंडर खेलते हुए मुंबई को कई रणजी ट्रॉफी जीतने में मदद की।इतने ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने कड़े बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी के लिए ख्याति प्राप्त की।

महाकुंभ 2025: ‘फ्लाईओवर बाबा’ के आशीर्वाद की होड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Exit mobile version