
Motorola Edge 60 Fusion: मोटरोला कंपनी ने मोटरोला एज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन किया लॉन्च। कई नए फीचर्स के साथ कंपनी ने किया है इस फोन को लॉन्च। यह फोन स्लीक डिजाइन ,पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है। वही इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है । और कंपनी ने इस वाटर प्रूफ भी बनाया तो चलिए जानते हैं इसकी शुरुआती कीमत और इसके बारे में अन्य जानकारी।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन
टेक कंपनी मोटोरोला ने 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन मोटरोला एज 60 फ्यूजन लॉन्च किया है ।यह देश में पहला स्मार्टफोन है ।जिसमें मीडिया टेक ड्राइवमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है ।मोबाइल में 12 जीबी रैम, 5500mah बैटरी और 50 मेगापिक्सल के सोनी LYT -700C प्राइमरी सेशन और 32 एमपी सेल्फी कैमरा के साथ 1.5 के कब डिस्प्ले दिया गया है इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे।फोन में मोटो जेस्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi6 के साथ NFC का सपोर्ट भी दिया गया है।
Motorola Edge 60 Fusion प्राइस
वैरिएंट | प्राइस (₹) | ऑफर प्राइस (₹) |
---|---|---|
8GB रैम + 256GB स्टोरेज | 22,999 | 20,999 |
12GB रैम + 256GB स्टोरेज | 24,999 | 22,999 |
Motorola Edge 60 Fusion स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.7 इंच, 1.5K कवर्ड डिस्प्ले |
प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 |
रैम + स्टोरेज | 12GB रैम + 256GB स्टोरेज |
रियर कैमरा | 50MP |
सेल्फी कैमरा | 32MP |
बैटरी | 5500mAh |
चार्जर | 68W पावर चार्जर |
Motorola Edge 60 Fusion कैमरा
बता दें कि फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का LYT 700C मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड + मेक्रो लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन डिस्प्ले
वही मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.7 इंच का सुपर HD+ 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। यह ऑल कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है, जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करी है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। फोन में एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग, एक्वा टच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी दी गई है। वहीं, प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर दी गई है।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन प्रोसेसर
यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर वाला इंडिया का पहला मोबाइल है। यह 4Nm फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 2GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन बैटरी
पावर बैकअप के लिए फोन में 5500mah बैटरी दी गई है कंपनी का दावा है की फुल चार्ज के बाद फोन में 42.5 घंटे तक का बैकअप मिलेगा बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 68 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीकी दी गई है।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन के अन्य फीचर
इसके अलावा फोन में MIL – 810H मिलिट्री सर्टिफिकेसन मिलता है जिससे एक्सीडेंटल ड्रॉप की स्थिति में नॉर्मल फोन से अधिक प्रोटेक्शन मिलती है। वही इस मोबाइल को पानी से बचने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है वाटर टच 3.0 फीचर्स के साथ स्क्रीन को गले हाथों से भी टच किया जा सकता है।
यह भी पढ़े :- iPhone 16e: भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और खासियत
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी
Привет тем, кто не боится экспериментов!
Попробуйте Яндекс GPT для оригинальных идей: сочините детскую сказку, расшифруйте старые записи или создайте чат-бота для Telegram. Чат GPT для мам и пап — игры для детей, списки по уходу за малышом. Чат GPT творческих проектов — подскажет рецепт ферментированного чая или схему вязания крючком. Технологии работают на вас — креативно, быстро, без границ!
Открыть сайт: https://yarchatgpt.ru
описать по фотографии
Пусть идеи превращаются в результаты!