हर साल 23 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह किसानो के मसीहा माने जाते है , उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानो के अधिकारों की लड़ाई में निछावर कर दिया। हर साल 23 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने का उद्देश्य यही है की किसानो के आर्थिक योगदान को सम्मानित करना , उनकी समस्याओ पर गौर फरमाना और समाधान का निवारण करना है।