
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) भारत में हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन 1950 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की याद में मनाया जाता है, और इसे पहली बार 2011 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करना और चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाना है।
National Voters’ Day
•राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न सरकारी और निर्वाचन आयोग द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि लोग अपने मतदान अधिकारों को समझ सकें और चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकें। वही लोग अपने अधिकारों की ओर कदम बढ़ा सके।
* इस दिन, राष्ट्रपति या अन्य प्रमुख हस्तियाँ नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताती हैं। वही कार्यक्रमों में मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया जाता है।
•इस दिन, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र Voter ID प्रदान किए जाते हैं। यह नए मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। वही जो 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले होते हैं उन्हें इसका महत्व और अधिकारों के बारे में समझाया जाता है।
•स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां छात्रों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं उन्हें भी आगे जाकर मतदान देने के लिए जागरूकता किया जाता है।
•इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जैसे मतदान केन्द्रों का दौरा, मतदाता पंजीकरण अभियान, और मतदान के महत्व पर चर्चा।
2025 का National Voters’ Day का थीम
वही प्रत्येक वर्ष का एक अलग Theme होता है। 2025 में इसका Themeक्या होगा, इस साल “शपथ कार्यक्रम के आयोजन होगा” इसका मतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी व्यक्ति या समूह द्वारा आधिकारिक तौर पर शपथ ली जाएगी, जो किसी पद, जिम्मेदारी, या वचन से संबंधित हो सकता है।
National Voters’ Day महत्व
मतदान दिवस बनाने का मुख्य कारण है कि लोगो को मतदान का महत्व बताया जाए ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो और सही उम्मीद वार को चुने जिससे हमारे देश का विकास सही दिसा में चल सके| और अब की बार ये 15वे राष्ट्रीय मतदान दिवस है।
1 thought on “National Voters’ Day : 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस जानिए क्या है इसकी थीम।”