भारत और अमेरिका के बीच नया व्यापार समझौता होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि जल्द ही एक बड़े व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, और माना जा रहा है कि यह समझौता भारत के साथ हो सकता है। लेकिन इस रास्ते में एक अनोखा और दिलचस्प रोड़ा आ गया है — नॉन वेज दूध।





