
North India Temperature राजस्थान की गर्म हवाओं ने बढ़ाया मध्य प्रदेश समिति कई राज्यों का पारा। 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार।वही हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की जताई जा रही है आशंका। राज्यों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी। किस राज्य में रहेगा कितना तापमान।
North India Temperature: राजस्थान की गर्म हवाओं ने बढ़ाई कई राज्यों में गर्मी
राजस्थान समेत पश्चिमी राज्यों में आ रही है गर्म हवाएं मध्य प्रदेश का पारा बढ़ता ही जा रहा है बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर काफी ज्यादा देखने को मिला जिलों में 40 डिग्री से पर हो चुका है । राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच चुका है जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है इधर राजस्थान में भी बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस देखा गया एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
North India Temperature: जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
अगर मौसम विभाग की माने तो आज गुरुवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है दिल्ली हरियाणा समिति 10 राज्यों में तूफान की आशंका जताई जा रही है इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है हल्की बारिश भी हो सकती है वही उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी ही रहेगी।
North India Temperature: मौसम विभाग ने बताया गर्मी का हाल
बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक इस साल उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में हिटवेट के दिनों की संख्या लगभग दो गुनी रहेगी इन राज्यों में पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश के नाम है आमतौर पर यह हिटवेट 5 से 6 दिन तक चलता है ।लेकिन इस बार 10 से 12 दिन तक चल सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा पश्चिमी भारत और मध्य भारत में सामान्य से थोड़ा अधिक हिटवेट की स्थिति रहने की आशंका है साल 2024 में देश में सबसे ज्यादा गर्म साल दर्ज किया गया था। वही 28 फरवरी को मौसम विभाग ने मार्च से मैं 2025 के लिए हिट आउटलुक जारी किया था इसमें चेतावनी दी थी कि देश के अधिकांशों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है।
North India Temperature: अप्रैल से जून में रहेगी भीषण गर्मी
बता दें कि आमतौर पर देश के 13 प्रदेशों को हीटवेव प्रोन स्टेट माना जाता है। इस लिस्ट में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में विदर्भ, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।आमतौर पर कोर हीटवेव जोन यानी CHZ में मार्च से जून तक भीषण गर्मी पड़ती है। कई बार जुलाई महीने में भी हीटवेव और लू चलने की आशंका रहती है।साल 2024 में अप्रैल में पश्चिम बंगाल में बीते 15 साल में और ओडिशा में बीते 9 साल में हीटवेव वाले दिनों की संख्या सबसे ज्यादा रही थी। ओडिशा में भी साल 2016 के बाद से 2024 में अप्रैल में सबसे ज्यादा 16 दिन तक हीटवेव चली थी।
शहर | न्यूनतम C° | अधिकतम C° |
---|---|---|
जयपुर | 23 | 35 |
भोपाल | 21 | 39 |
इंदौर | 22 | 36 |
रायपुर | 24 | 39 |
रांची | 20 | 35 |
पटना | 22 | 36 |
लखनऊ | 20 | 39 |
दिल्ली | 19 | 38 |
शिमला | 11 | 19 |
चंडीगढ़ | 17 | 37 |
अहमदाबाद | 23 | 34 |
मुंबई | 25 | 31 |
कोलकाता | 26 | 37 |
चेन्नई | 25 | 34 |
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी