PM Modi in Bihar: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का दूसरा दिन था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिक्रमगंज में जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “जब बिहार आया तो वचन दिया था कि जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा है उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। अब मैं अपना वचन पूरा करने के बाद ही बिहार में आया हूं। हमने बिहार के जनता से कहा था कि आतंक के आकाओ को मिट्टी में मिला दिया जाएगा और उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपना वादा पूरा करने के बाद आया हूं।”





