
आज उत्तराखंड का किया दौरा, जनसभा को किया सम्बोधित
PM Modi’s Uttarakhand visit मोदी जी सर्वप्रथम उत्तरकाशी के मुखवा में पहुंचे। वहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की। दरअसल मुखवा को मां गंगा का मायका माना जाता है। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने मां गंगा की शीतकाल प्रवास स्थल पर दर्शन पूजन की। मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने बाइक रैली को रवाना किया और हर्षिल में जनता को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कई बड़े बातें भी कहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब पूरे देश में ठंड पड़ती है चारों ओर कोहरा रहता है। तब पहाड़ों में धूप निकलती है। लोग उत्तराखंड में धूप सेकने के लिए आ सकते हैं जिसे ‘घाम तापों’ टूरिज्म के नाम से जाना जाएगा।
PM Modi’s Uttarakhand visit: ने जनसभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड का टूरिज्म हर सीजन में “ऑफ नहीं ऑन” रहेगा। धार्मिक यात्राओं के लिए भी उत्तराखंड का मौसम सबसे बेस्ट है। उत्तराखंड राज्य को विकसित बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार तेज गति से कार्य करने में जुटी हुई है। उत्तराखंड को विकसित राज्य की ओर अग्रसर करते हुए दो रोपवे प्रोजेक्ट को कैबिनेट में मंजूरी भी प्राप्त हो चुकी है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव का दर्जा दिया जाता था। लेकिन हमने इसे प्रथम गांव का नाम दिया।
2014 से पहले चार धाम यात्रा पर औसतन 18 लाख पर्यटक जाते थे। हमारी सरकार के आने के बाद अब औसतन 50 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आते हैं।
PM Modi’s Uttarakhand visit: के स्वागत में फूलों से सजाया गया गांव
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में मुखवा गांव को फूलों से सुसज्जित किया गया। यहां एक सुंदर सा व्यू प्वाइंट भी बनाया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हर्षिल घाटी समेत माउंट श्री कंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल भी देखा। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकाल टूरिज्म की शुरुआत की है माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद इस टूरिज्म प्लान को और भी अधिक बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से होमस्टे टूरिज्म, अर्थव्यवस्था और सीमावर्ती गांव के डेवलपमेंट की उम्मीद और बढ़ गई है।
PM Modi’s Uttarakhand visit: आज के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरकाशी के मुखवा में सुबह 9:30 बजे पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा के दर्शन पूजन किया। फिर उत्तरकाशी के हर्षिल में सुबह 10:20 बजे शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी देखी। 10:35 पर पैदल यात्रा की और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। हर्षिल में 10:45 बजे जनसभा को संबोधित किया। 11:30 बजे आर्मी हेलीपैड से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। 12:40 पर दिल्ली के लिए रवाना।
PM Modi’s Uttarakhand visit: का उत्तराखंड दौरा
20 अक्टूबर 2017 में मोदी पहली बार केदारनाथ पहुंचे थे। फिर 7 नवंबर 2018 को मोदी दूसरी बार केदारनाथ धाम गए। ऐसे ही 2019 में तीसरी बार, 5 नवंबर 2021 में चौथी बार और 21 अक्टूबर 2022 में पांचवीं बार प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम आए। 12 अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने मानसखंड का दौरा किया।
8 दिसंबर 2023 में उत्तराखंड की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सम्मिलित हुए। 28 जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया था। और आज फिर एक बार वह उत्तराखंड पहुंचे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कई बार चुनावी रैलियां को संबोधित करने हेतु भी उत्तराखंड में आए हैं। इसके अतिरिक्त त्रिवेद सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आए थे।
Daily Horoscope: 6 मार्च 2025 की सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?