
Prime Minister Modi: आज प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के दौरे पर है श्रीलंका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “मित्र विभूषण” मेडल से सम्मानित किया गया है। श्रीलंका सरकार ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने और आपस में साझी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है। अभी तक प्रधानमंत्री मोदी को विदेश से 22 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। भारत और श्रीलंका के मध्य सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्ते हैं। यह पुरस्कार इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से श्रीलंका का झुकाव चीन की ओर दिखाई दे रहा था।
Prime Minister Modi: क्या श्रीलंका विश्व को कोई संकेत दे रहा है
पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि श्रीलंका का झुकाव चीन की ओर अधिक रहा है। हालांकि चीन श्रीलंका में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए कई वर्षों से होड़ में लगा हुआ है। इसी बीच अब प्रधानमंत्री मोदी का यह श्रीलंका द्वारा और फिर उन्हें “मित्र विभूषण” जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना इस बात का संकेत दे रहा है कि श्रीलंका अपनी पुरानी नीति के जरिए भारत को ही अहमियत देने की इच्छा व्यक्त कर रहा है। और सदियों पुरानी सांस्कृतिक संबंध को और भी गहरा बनाने की और एक बेहतरीन कदम इन दोनों देशों की तरफ से उठाया गया है।
Prime Minister Modi: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दिया मित्र विभूषण
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को “मित्र विभूषण” का पुरस्कार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अहम मौके पर कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान का विषय है। यह श्रीलंका और भारत के बीच गहरी मित्रता और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाता है। जबकि श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा कि भारत और श्रीलंका के रिश्ते हमेशा ही करीबी रहे हैं। हमारे बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है। उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान के हकदार है।”
Prime Minister Modi: मित्र विभूषण मेडल पर बनी कुछ अहम चिन्ह
जिस “मित्र विभूषण” मेडल से प्रधानमंत्री को नवाजा गया है उस पर पूर्ण कलश बना हुआ है। इसके अलावा इस पर धान की पत्तियां भी बारीकी से बनाई गई है। जो की समृद्धि की परिचायक है। वही इस पर नवरत्न भी बनाए गए हैं। इस मैडल पर चंद्रमा और सूर्य को भी दर्शाया गया है। जो कि दोनों देशों के संबंधों के इतिहास की ओर इशारा करते हैं। इसका मतलब है कि पुराने समय से लेकर अब तक और आज से भविष्य में लंबे समय तक इन देशों के बीच संबंध अच्छे गहरे और माधुर रहने वाले हैं।
Prime Minister Modi: कहीं खास समझौते
प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अतिरिक्त भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका को बहु क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर भी दोनों देशों की द्विपक्षीय सहमति बैठी है। दोनों के देशों ने रक्षा सहयोग से जुड़े समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने सम्पूर्ण और ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन भी किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि श्रीलंका अपने भू क्षेत्र का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा हितों के खिलाफ किसी देश को आगे बढ़ने के लिए नहीं होने देगा।
आएं और आरम्भन्यूज़ पर पढ़ें राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा/रोजगार, देश बिदेश, जयोतिष, सवास्थ्य, VIRAL खबरे और शिक्षा/ रोजगार से जुड़ी ताज़ा खबरें—आपके हर पसंदीदा विषय की सटीक जानकारी, एक ही जगह!”
1 thought on “Prime Minister Modi: श्रीलंका में ‘मित्र विभूषण’ सम्मान, दोनों देशों के बीच बढ़े रिश्ते और महत्वपूर्ण समझौते”