Aarambh News

Rahul Gandhi’s Rights Violation: संबल जाने की कोशिश में राहुल गांधी, बोले – मेरे अधिकारों का हो रहा है हनन

Rahul Gandhi's Rights Violation

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को संभल जाने से रोका जा रहा है।

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को Sambhal जाने से रोका जा रहा है, जिससे उनका Rahul Gandhi’s Rights Violation हो रहा है। दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को रोक दिया। राहुल ने कहा, “हम Sambhal जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस मना कर रही है। मेरा लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते वहां जाने का अधिकार है।

Sambhal में हुई हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने धारा 163 लागू की है। राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, “यह लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। हम लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन मुझे मेरे संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह अंबेडकर जी के संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है।

Rahul Gandhi’s Rights Violation: गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोका

Sambhal रवाना होने के बाद दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर राहुल ने कहा, हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर पुलिस मना कर रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जा सकता हूं।
साथ ही राहुल गांधी ने कहा, Sambhal जाने का मेरा अधिकार है। मैं अकेले जाने को भी तैयार हूं, लेकिन पुलिस ने वह भी नहीं माना। हमें बताया गया कि बाद में जाने देंगे। यह लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। हम लड़ते रहेंगे।

संभल में लागू धरा 163

Sambhal में हालही में हुई हिंसा को मद्दे नज़र रख प्रशासन ने धारा 163 लागू करदी है। हिंसा में चार लोगो की मौत हुई थी साथ ही मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया था। संभल में और ज्यादा हिंसा न हो, तथा शांति फिर से स्थापित हो जाए इसलिए प्रशासन ने धारा 163 लागू करने का फैसला लिया।

राहुल गाँधी ने कहा अंबेडकर जी के संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है।

राहुल ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, ”यह (संभल जाने से रोका जाना) लोकतंत्र के खिलाफ है। हम Sambhal जाकर देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। हम लोगों से मिलना चाहते हैं लेकिन मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, मुझे उससे वंचित किया जा रहा है। यह संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है। अंबेडकर जी के संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है। मगर हम लड़ते रहेंगे। राहुल के साथ मौके पर मौजूद उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी राहुल को रोके जाने पर नाराजगी जाहिर कर।

प्रियंका गाँधी ने जताई नाराज़गी।

पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गाँधी ने नाराज़गी जाता ते हुए कहा “राहुल जी नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें रोका नहीं जा सकता। Sambhal  में जो हुआ वह गलत है। पीड़ितों से मिलने का उनका संवैधानिक अधिकार है।”

राहुल गांधी को दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेता हिंसा से प्रभावित Sambhal के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर उनके काफिले को रोक दिया गया। वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संभल में शांति बनाए रखने के लिए 31 दिसंबर तक धारा 163 लागू की गई है। साथ ही, संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी पाबंदी को अब 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।

हिंसा की वजह

ऐसा दावा किया जा रहा है की मस्जित की जगह पहला महादेव का मंदिर हुआ करता था। अदालत ने मस्जित सर्वक्षण करने का आदेश दिय।
सर्वक्षण के दौरान हिंसक भीड़ उमड़ आयी और 4 लोगो की जान चली गई। यह विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन चुका है, जहां कांग्रेस इसे लोकतंत्र और संविधान का उल्लंघन बता रही है।

New rules for December: दिसंबर के महीने में होंगे 6 बड़े बदलाव।कुछ बदलावों से लोगों को होगा फायदा तो कुछ से होगा नुकसान।

Exit mobile version