Site icon Aarambh News

Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आए राम रहीम। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल।

Ram Rahim

इससे पहले भी उन्हें कई बार पैरोल या फरलो पर रिहा किया गया है,

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

गुरमीत Ram Rahim सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव से आठ दिन पहले किया गया पैरोल ।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, जो दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे हैं, उनको हाल ही में 30 दिनों की पैरोल मिली है। इससे पहले भी उन्हें कई बार पैरोल या फरलो पर रिहा किया गया है,

कब कब मिली Ram Rahim   को पैरोल 

राम रहीम को सजा होने के बाद से अब तक कई बार पैरोल पर रिहा किया गया है।
अक्टूबर 2020: बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की उनको पैरोल मिली थी।मई 2021: फिर से बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल मिली थी।फरवरी 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले तीन हफ्ते की मिली थी।जून 2022: 30 दिन की पैरोल, जिसके दौरान हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव हुए।अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल, इस दौरान हरियाणा में पंचायत चुनाव हुए।जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल।जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल।नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले।जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल, लोकसभा चुनाव से पहले।अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो, हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले।अक्टूबर 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 20 दिन की पैरोल।

कब हुए थे जेल से Ram Rahim रिहा

वही जेल के अधिकारियों के मुताबिक गुरमीत राम रहीम सिंह को मंगलवार सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। बता दे की इस मामले पर एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया, “अपने पहले दस दिनों के दौरान गुरमीत सिंह अपने सिरसा स्थित आश्रम में रहेंगे और बाकी 20 दिन बागपत में रहेंगे। उन्हें मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे सुनारिया जेल से रिहा किया गया और करीब 7.30 बजे वे अपने सिरसा स्थित आश्रम पहुंचे। उनके साथ हनीप्रीत भी थी।” वही बता दें कि जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम जा रहा है। इससे पहले जितनी बार राम रहीम को पैरोल मिली, वह यूपी के बरनावा आश्रम जाता था।

वकील जितेंद्र खुराना ने कहा

डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा, “राम रहीम को कानूनी अधिकार के तहत पैरोल मिली है। हर कैदी को पैरोल और फरलो का अधिकार है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले कानून को समझना चाहिए.

जनता ने उठे Ram Rahim पर सवाल

राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल से जनता में भी नाराजगी है। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि जब इतने गंभीर आरोपों में सजा काट रहा है एक व्यक्ति तो बार-बार जेल से बाहर क्यों आ रहा है।तो इसका क्या मतलब है? सोशल मीडिया पर भी इस फैसले की आलोचना हो रही है। और सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Bhagya ki baat: आज का दिन रहेगा 5 राशियों के लिए शुभ जानिए कौन सी है वह 5 राशि।

Exit mobile version