Site icon Aarambh News

Rekha Gupta first counterattack: “एक दिन में प्रश्न करने वाले यह कौन लोग हैं…” आतिशी के बयान पर रेखा गुप्ता का तीखा पलटवार

Rekha Gupta first counterattack

रेखा गुप्ता और आतिशी

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

Rekha Gupta first counterattack: बीते दिन भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ लेने के बाद कल उनकी पहली कैबिनेट बैठक थी। जैसे ही कैबिनेट बैठक खत्म हुई कुछ देर बाद ही आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। इस दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। जिसके जवाब में रेखा गुप्ता की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आयी है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Rekha Gupta first counterattack: आतिशी का बयान

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को धोखा दिया। भाजपा सरकार की आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई लेकिन इसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने की योजना का ऐलान नहीं किया गया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत पूरी भाजपा ने वादा किया था कि पहले ही बैठक से वह महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देना शुरू कर देंगे। यह बेहद ही दुख की बात है कि महिला मुख्यमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं से किए गए वादे को तोड़ दिया।”

Rekha Gupta first counterattack: आतिशी के बयान पर रेखा गुप्ता का पलटवार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “हमने दिल्ली की जनता से जो वादे किये है उन्हें पूरा करेंगे। आम आदमी पार्टी को डर लगा हुआ है कि जब विधानसभा में CAG की रिपोर्ट रखी जाएगी तो उनके भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है। 15 साल कांग्रेस का राज रहा और 13 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रही। आप अपने कार्यकाल देखे, हमें एक दिन में प्रश्न करने वाले यह कौन लोग हैं?

Rekha Gupta first counterattack: कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा

पहली कैबिनेट बैठक के बाद रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 15 साल दिल्ली में कांग्रेस का राज रहा और 13 साल आम आदमी पार्टी सत्ता में रही। यह अपना कार्यकाल देखे हमें एक दिन में प्रश्न कैसे कर रहे हैं? जिन लोगों ने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया है जनता के अधिकारो का हनन किया और काम नहीं किया। वह एक दिन में हम पर कैसे उंगली उठा सकते हैं? यह हम हैं जिन्होंने पहले दिन शपथ लेते ही कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी। उन्हें हम पर सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। दिल्ली की जनता की चिंता अब हम करेंगे।

Rekha Gupta first counterattack: यमुना आरती के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग

कल शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके सभी कैबिनेट सहयोगी दिल्ली में यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पर यमुना आरती के लिए पहुंचे। इसके बाद, रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू की गई।
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी यमुना आरती के वक्त उपस्थित थे। मंत्रोच्चार के बीच यमुना आरती सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।यहां भाजपा के कई बड़े नेता और दिल्ली के कई लोकसभा सांसद भी मौजूद रहे।

USAID विना रेड्डी कौन है ? जानिए क्या है 21 मिलियन डॉलर का विवाद

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता का सफर पार्षद से मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी

 

Exit mobile version