Rekha Gupta new cabinet minister: नई दिल्ली में नई सरकार बन गई है 27 साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। आज रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। साथ ही छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट कैसी है? और नए मंत्री कितने पढ़ें लिखे है? जानेंगे सभी विस्तार से…
Rekha Gupta new cabinet minister कितने पढ़े लिखे हैं?
रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट में सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा है। वह केवल 12वीं पास है। वही दो मंत्रियों ने स्नातक की डिग्री हासिल की है। जिसमें से एक मंत्री जनकपुरी से जीते आशीष सूद और बवाना से जीते रविंद्र इंद्रराज सिंह है। रविंद्र इंद्राज राज सिंह ने BA में स्नातक किया है। वही आशीष सूद के पास बीकॉम की डिग्री है। इसके अलावा पेशेवर स्नातक मंत्रियों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विकासपुरी से जीते पंकज कुमार सिंह है। आपको बता दे की पंकज कुमार सिंह पेशे से डेंटिस्ट भी है। उनके पास बीडीएस की डिग्री है। वही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह विद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। सबसे अधिक पढ़े लिखे नेता रेखा गुप्ता की कैबिनेट में प्रवेश वर्मा और करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा है। कपिल मिश्रा पास एमए सोशल वर्क की डिग्री है तो वहीं प्रवेश वर्मा ने एमबीए किया हुआ है।
कौन कितनी संपत्ति का मालिक है?
दिल्ली सरकार के नए सभी मंत्री करोड़पति है। रेखा गुप्ता की औसत संपत्ति 56.03 करोड रुपए है। इसके अलावा 6 अन्य सदस्य भी करोड़पति में दो मंत्रियों की संपत्ति 100 करोड रुपए से भी अधिक है। इन्हें प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा सम्मिलित है। मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं हालांकि सबसे कम पढ़े-लिखे मंत्री भी वही है। मनजिंदर सिंह के पास 248.85 करोड रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं प्रवेश वर्मा 115.63 करोड रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा कपिल मिश्रा इसके कैबिनेट में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री बताये जा रहे हैं। उनके पास 1.06 करोड रुपए से अधिक संपत्ति बताई जा रही है। जबकि रवींद्र इंद्रराज के पास 7.023 करोड रुपए की संपत्ति है।
नए मंत्रियों की उम्र कितनी?
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट मंत्रियों की औसत उम्र 50 साल से कम है। नहीं कैबिनेट में सबसे युवा कपिल मिश्रा है जो 44 साल के हैं। वही प्रवेश वर्मा 47 वर्ष के पंकज कुमार सिंह 48 वर्ष के हैं। जबकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रविंद्र इंद्रराज सिंह 50 साल के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा 52 साल के हैं। जनकपुरी सीट से जीते आशीष सूद 58 साल के हैं जो सबसे अधिक उम्र दराज मंत्री है।
Rekha Gupta new cabinet minister पर कितने आपराधिक मामले?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कोई भी आपराधिक मामला अभी नहीं चल रहा है। इनके अलावा रविंद्र इंद्रराज सिंह पर भी कोई अपराधी मामला नहीं चल रहा है। लेकिन प्रवेश वर्मा,आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह पर एक-एक आपराधिक मामले चल रहे हैं। वही कपिल मिश्रा के ऊपर तीन आपराधिक मामले चल रहे हैं और मनजिंदर सिंह सिरसा के ऊपर 5 आपराधिक मामले दर्ज है।
Uttarakhand Crime: पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह पत्नी की हत्या के बाद पति गिरफ्तार।