
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने आज 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Rekha Gupta भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने आज 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह दिल्ली विधानसभा में शालीमार बाग से विधायक हैं और इस पद को संभालने वाली चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। चलिए उनकी इस जीत पर जानते हैं उनके बारे में।
Rekha Gupta जीवन और शिक्षा
19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में जन्मी थी रेखा गुप्ता । उनके जन्म के बाद उनके माता-पिता दिल्ली में रहने लगे थे।, जहां उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। वही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) की डिग्री प्राप्त की और बाद में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी।
Rekha Gupta का राजनीतिक करियर
चलिए जानते हैं उनके राजनीतिक करियर के बारे मे। उन्होंने एक छात्रा से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कैसे की।रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद AVBP से की। फिर 1995 में, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के महासचिव पद पर जीत हासिल की। वही इस दौरान, कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने अध्यक्ष पद जीता था, और दोनों ने एक साथ शपथ ग्रहण किया था।
रेखा गुप्ता का नगर निगम में योगदान
वही बता दें कि रेखा गुप्ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व महापौर हैं। उन्होंने 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद चुनाव जीता। 2022 में, भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी महापौर पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया था।
दिल्ली में की थी जीत हासिल
बता दे कि 2025 के विधानसभा चुनाव में, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटो के अंतर से हराया। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, और 20 फरवरी 2025 को उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Rekha Gupta का पारिवारिक जीवन
चलिए अब जानते हैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में। बता दे कि रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स के व्यवसायी हैं और “निकुंज एंटरप्राइज” नामक कंपनी चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम बेटी हर्षिता, जो अपने पिता के व्यवसाय में रुचि रखती हैं, और बेटा निकुंज, जो अभी पढ़ाई कर रहा है।
Rekha Gupta की संपत्ति
चलिए जानते हैं रेखा गुप्ता की संपत्ति के बारे में।
वही चुनावी हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़ है, जिसमें देनदारियां ₹1.2 करोड़ शामिल हैं। उनके पास 225 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत ₹18 लाख है। दिल्ली के रोहिणी और शालीमार बाग में उनके पास अचल संपत्तियां हैं, जिनकी कुल कीमत ₹2.6 करोड़ है।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर एक छात्र के रूप से शुरू हुआ था जो कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री के पद पाने के बाद रेखा गुप्ता काफी ज्यादा खुश भी नजर आ रही है।
Uttarakhand Crime: पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह पत्नी की हत्या के बाद पति गिरफ्तार।