
RR vs KKR इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का छठा मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच राजस्थान के दूसरे होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होगा। इस सीजन में दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच है। दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में कोलकाता को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया और राजस्थान रॉयल को सनराइजर्स हैदराबाद ने करारी मात दी।
RR vs ककर: यहां आपके द्वारा दिए गए मैच विवरण को एक टेबल रूप में बनाने के लिए SQL टेबल और डेटा इनसर्ट करने का तरीका है:
match_id | team1 | team2 | match_date | stadium | city | toss_time | match_start_time |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | RR | KKR | 2025-03-26 | Barsapara Cricket Stadium | Guwahati | 19:00:00 | 19:30:00 |
RR vs KKR: हेड टू हेड में दोनों का सेम रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक कोलकाता और राजस्थान की टीम 30 बार एक दूसरे से भिड़ीं है। कुल मैचो में 14 बार कोलकाता नाइट राइडर्स जीती है तो 14 मैच ही राजस्थान ने भी अपने नाम किया है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा और एक बारिश के कारण रद्द हो गया। बात करें गुवाहाटी स्टेडियम की तो दोनों ही टीम आज दूसरी बार इस स्टेडियम में एक दूसरे का सामना करेंगी।
RR vs KKR: पिछले मैच में इन दो खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
अपने पिछले मैच में सैमसन और ध्रुव जुरेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। सैमसन ने 60 रन बनाए जबकि जुरेल ने 70 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, हेटमायर और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों का एक्सपीरियंस है। जबकि नीतीश राणा और शुभम दुबे भी बैटिंग को मजबूत कर रहे हैं। जबकि बोलिंग की बात करें तो पिछले मैच में तुषार देशपांडे ने तीन विकेट चटकाए थे और महीश तीक्षणा ने 2 विकेट झटके थे।
RR vs KKR: पिछले मैच में अंकित करने का भी अच्छा प्रदर्शन
कोलकाता के फिनिशर्स की बात करें तो 4 से 7 नंबर तक वर्ल्ड क्लास फिनिशर्स है। अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अंजिक्य रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए 56 रन बनाए थे। जबकि सुनील नरेन ने 44 रन की पारी खेली। जबकि वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा भी टीम की बोलिंग को मजबूत कर रहे हैं।
RR vs KKR: पिच कैसी है
बरसापारा के जिस पिच पर आज मैच होने वाला है वह पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस पिच पर अभी तक हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं। अभी तक यहां पर कुल चार आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीती है एक मैच के चेज करने वाली टीम ने जीती है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट स्कोर 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था जो की 199/4 है।
RR vs KKR: मौसम का हाल
आज गुवाहाटी का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी। आज यहां का तापमान 22 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।
RR vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स | कोलकाता नाइट राइडर्स |
---|---|
रियान पराग (कप्तान) | अंजिक्य रहाणे (कप्तान) |
यशस्वी जयसवाल | वेंकटेश अय्यर |
शुभम दुबे | क्विंटन डी कॉक |
नीतीश राणा | अंगकृष रघुवंशी |
ध्रुव जुरेल | रिंकू सिंह |
शिमरोन हेटमायर | सुनील नरेन |
जोफ्रा आर्चर | आंद्रे रसेल |
महिष तीक्षणा | रमनदीप सिंह |
तुषार देशपांडे | हर्षित राणा |
संदीप शर्मा | वरुण चक्रवर्ती |
फजलहक फारुकी | स्पेंसर जॉनसन |
संजु सैमसन | वैभव अरोड़ा |
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी