
Shaheed Diwas 2025:पूरा देश साल में दो बार शहीद दिवस मनाता जाता है
Shaheed Diwas 2025:पूरा देश साल में दो बार शहीद दिवस मनाता जाता है , जिसमें से एक जनवरी महीने की 30 तारीख को और दूसरी बार मार्च में 23 तारीख को मनाया जाता है. शहीद दिवस भारत में उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। साल में इसे दो बार विशेष रूप से मनाया जाता है – 30 जनवरी और 23 मार्च। इन दोनों दिनों का ऐतिहासिक महत्व है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं:
Shaheed Diwas 2025:30 जनवरी का शहीद दिवस
Shaheed Diwas 2025:आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में यह दिन मनाया जाता है।30 जनवरी 1948 को, महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे द्वारा नई दिल्ली में की गई थी। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु को भारत के लिए एक महान क्षति माना गया, और इस दिन को उनकी स्मृति में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Shaheed Diwas 2025:कैसे मनाया जाता है
इस दिन देशभर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख नेता गांधीजी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दो मिनट का मौन रखा जाता है और शांति व अहिंसा का संदेश दिया जाता है।
Shaheed Diwas 2025:23 मार्च का शहीद दिवस
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है।23 मार्च 1931 को, इन तीन क्रांतिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दी थी। इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। वही भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए युवाओं को प्रेरित किया और ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इतना ही नहीं बल्कि उनकी शहादत ने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम की भावना को और तेज कर दिया।
Shaheed Diwas 2025:कैसे मनाया जाता है
इस दिन देशभर में रैलियां, सभाएं और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। खासकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्कूलों में भी प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। और छात्रों को उनके योगदान के बारे में विशेष बातें बताई जाती है ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे
3 thoughts on “Shaheed Diwas 2025: पूरे देश में दो बार बनाया जाता है शहीद दिवस क्या है इसका इतिहास और इसके पीछे का महत्व।”