Siddharth Chopra wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने 7 फरवरी 2025 को अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से शादी की। इस अवसर पर परिवार और दोस्तों के बीच कई रस्में और समारोह आयोजित किए गए, जिनमें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Siddharth Chopra wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की रस्में
शादी के दिन सिद्धार्थ चोपड़ा की बारात धूमधाम से निकली। प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की बारात में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर नाचीं। उनकी खुशी और उत्साह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद उनके फैंस उन्हें काफी प्यार दे रहे है।
Siddharth Chopra wedding: भाभी के साथ नजर आई प्रियंका
वही दुल्हन नीलम उपाध्याय ने लंबे घूंघट में स्टेज पर एंट्री की, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने स्टेज तक पहुंचाया। वरमाला की रस्म के दौरान निक जोनस पूजा की थाली थामे नजर आए ।वही इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी नीलम की नजर भी उतारी, जो इस पल को बेहद खास बना देती है।
Siddharth Chopra wedding: प्रियंका ने अपनी भाभी की उतारी नजर
प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस भी सभी रस्मों में शामिल हुए। निक जोनस ने भारतीय परंपराओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाता है।परिणीति चोपड़ा भी अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल हुईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी में शिरकत करती नजर आ रही हैं।
Siddharth Chopra wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने किया जमकर डांस
वही प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के अन्य समारोहों में माता की चौकी, मेहंदी और संगीत शामिल थे। संगीत समारोह में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मन्नारा चोपड़ा ने परफॉर्म भी किया। सभी ने जमकर बॉलीवुड गानों पर डांस किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Siddharth Chopra wedding: अंबानी परिवार भी हुआ शादी में शामिल
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। नीता अंबानी और उनकी बहू श्लोका मेहता ने इस अवसर पर पारंपरिक भारतीय परिधानों में शिरकत की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है ।नीता अंबानी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे जरी का काम था, जबकि श्लोका मेहता ने गुलाबी साड़ी के साथ सुनहरे बॉर्डर का चयन किया। दोनों का यह देसी अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
शादी के दौरान, नीता अंबानी और श्लोका मेहता ने प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और अन्य मेहमानों के साथ मिलकर बारात में डांस भी किया ।इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ जमकर डांस किया।अब शादी की सारी फोटो सोशल मीडिया पर जम के वायरल हो रही है।
Delhi Election Result 2025: बीजेपी ने बनाई बढ़त, आम आदमी पार्टी टक्कर में, कांग्रेस सिमटी