
Summer diseases मार्च का महीना छे से ज्यादा बीत चुका है अब हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है बढ़ते तापमान के साथ-साथ कुछ बीमारियां है जो गर्मी के मौसम में ज्यादातर होती है।जैसे कि लू, डिहाइड्रेशन, पेट से जुड़ी समस्याएं और त्वचा संबंधी रोग बढ़ जाते हैं। इस दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही खान-पान और जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं बीमारियों से बचने के लिए गर्मियों के मौसम में क्या करना चाहिए।
Summer diseases: गर्मी में होने वाली आम बीमारियां
गर्मी के मौसम में तापमान अधिक बढ़ने के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं
- गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी की मात्रा कम हो जाती है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- गर्मियों की मौसम में तेज धूप में अधिक समय तक रहने से शरीर का तापमान असंतुलित हो जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक हो सकता है। इसके लक्षणों में तेज •बुखार, सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आना शामिल हैं।
- गर्मी के कारण भोजन जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, दस्त और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- इस मौसम में सनबर्न, घमौरियां और त्वचा में खुजली जैसी समस्याएं अधिक होती हैं।
- गर्मी और बारिश के दौरान मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
Summer diseases: गर्मी में स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाए गए उपाय
- शरीर को हाइड्रेट रखें- गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। गर्मियों के मौसम में रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिए नारियल पानी से कांजी बेल का शरबत गाने का जूस नींबू पानी जैसी चीज भी गर्मियों के मौसम में पीनी चाहिए।
Summer diseases: क्या न करें
- अधिक चाय, कॉफी और शराब का सेवन न करें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं।बहुत अधिक ठंडे या बर्फ वाले पानी से बचें, इससे गला खराब हो सकता है।
- हल्का और पौष्टिक आहार लें- गर्मी में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, इसलिए हल्का और संतुलित भोजन करना जरूरी है। ऐसे मौसम में फल जैसे तरबूज खरबूज आम संतरा पपीता हरी सब्जियां जैसे लोकगीत हो रही और पालक खाने चाहिए। खिचड़ी दलिया और दही चावल जैसे हल्के भोजन का भी सेवन करना चाहिए।
Summer diseases: क्या न खाएं
- तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें।बासी और अधिक तेल वाला खाना खाने से बचें।पैकेज्ड फूड और फास्ट फूड कम खाएं, क्योंकि ये पेट में गैस और अपच पैदा कर सकते हैं।
- ठंडी जगह पर रहें और धूप से बचे- तेज धूप में अधिक समय बिताने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। सुबह और शाम के समय ही बाहर निकले छत या टोपी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हल्के और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को आराम मिल सके।
Summer diseases: क्या ना करें
- दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में बाहर जाने से बचें।टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें।
- त्वचा और बालों की देखभाल करें- गर्मी में त्वचा रूखी हो सकती है और बाल कमजोर हो सकते हैं। गर्मियों में दिन में दो बार ठंडे पानी से ना है तो अच्छा पर एलोवेरा जेल या खरे का रस लगे। सर को ढककर बाहर निकले ताकि बालों में धूप से हो सके
Summer diseases: क्या न करें
- बहुत अधिक साबुन और केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल न करें।गंदे हाथों से चेहरे को छूने से बचें, इससे पिंपल्स हो सकते हैं।
- मच्छरों से बचाव करें- मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से सुरक्षा जरूरी है। घर के आस-पास पानी जमाना होने दे मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले उपाय करें। पूरी बाजू के कपड़ों को पहने।
Summer diseases: क्या न करें
- बिना सुरक्षा के खुले में न सोएं।घर में गंदगी न रखें।
- गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए सही खान-पान, पानी का संतुलन और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है।
यह भी पड़े :- Zind SDM News: SDM ने 200 रुपये देकर जबरन प्राइवेट पार्ट में कराई मसाज