Tejashwi Yadav Statement आप तो जानते ही हैं की सत्ता के लिए साम, दाम, दंड, भेद सब चीज का उपयोग करना जायज माना गया है। सत्ता हासिल करने के लिए सब कुछ जायज करार दिया जाता है। अब भले ही खेल राजनीति का हो और उसके आधार वोटर हो। बिहार की राजनीति में सियासी हलचल लगातार बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने एक माइंड गेम खेलते हुए सदन में भाजपा को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली है। आईये समझेंगे कि आखिर तेजस्वी यादव का बिहार की राजनीति में असल प्लान क्या है?