
महाराष्ट्र के ठाणे में आज सुबह साढ़े नौ बजे भारी भीड़ के कारण चलती लोकल ट्रेन से गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है।
Thane train accident: महाराष्ट्र के ठाणे में आज सुबह साढ़े नौ बजे भारी भीड़ के कारण चलती लोकल ट्रेन से गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। और कुछ लोग घायल हो गए है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह चलती हुई ट्रेन से गिरकर लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं और पांच की मौत हो गई है। यह हादसा ट्रेन में खचाखच भरी भीड़ के कारण हुआ। कुछ लोग दरवाजे के सहारे लटक कर खड़े थे और जब ट्रेन चली तब कम से कम 10 यात्री नीचे गिर गए।
Thane train accident: कैसे हुआ हादसा?
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल ने बताया कि “मुंब्रा से दिवा जाने वाली लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे 10 लोग नीचे गिर गए। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्डन ने सुबह तकरीबन 9:30 बजे इस घटना की जानकारी दी। इन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना डाउन लाइन पर मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशन के बीच में हुई है। कसारा से लोकल ट्रेन में फुटबोर्ड पर यात्रा करने वाले लोग और इसी तरफ सीएसएमटी की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार यात्री आपस में टकरा गए और गिर गए।
Thane train accident: सीपीआरओ बोले “सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध”
सीपीआरओ ने बताया कि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहले जानकारी दी कि डाउन थ्रू ट्रैक पर छह यात्री घायल अवस्था में पाए गए हैं। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां 8 यात्री मौजूद थे। हमने देखा कि कई बार यात्री ट्रेन में जगह होने पर भी फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा करते हैं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।
Thane train accident: कोई टकराव नहीं हुआ
धनराज नील ने बताया कि यह हादसा किसी टक्कर लगने से नहीं हुआ। इस घटना में विपरीत दिशाओं की ट्रेनों में फुटबोर्ड पर यात्रा करने वाले यात्री आपस में टकरा गए। एक यात्री ने बताया कि इस घटना का एक संदिग्ध कारण है। दो ट्रेनों के मध्य की दूरी 1.5-2 मीटर होती है। लेकिन मोड पर थोड़ा झुकाव होता है और यह घटना का एक अतिरिक्त कारण हो सकता है।
Thane train accident: क्या कारण हो सकते है?
ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने यात्रियों के मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। वह कैसे गिरे? क्या वहां भीड़ थी? क्या उन्हें धक्का दिया गया? क्या कोई झगड़ा हुआ? म्हास्के ने कहा कि अगर भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन होती तो कोई समझ सकता था। इस मामले में यह हादसा चलती एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ।
Thane train accident: पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री भी हुए घायल
राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें कहा कि पुष्पक से अचानक इतने सारे लोगों के बाहर निकलने और दुर्घटना होने की घटना हृदय विदारक और गंभीर है। यह घटना मुंबई में रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठती है।
Indore Man Murder Case: हनीमून पर पति की हत्या, मेघालय पुलिस ने लापता पत्नी को किया गिरफ्तार