
World Thinking Day हर साल 22 फरवरी को मनाया जाता है।
World Thinking Day हर साल 22 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन विश्व भर में गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स द्वारा मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य युवा लड़कियों को जागरूक करना, उन्हें प्रेरित करना और दुनिया भर के स्काउट्स और गाइड्स के बीच भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है।
World Thinking Day: क्यों मनाया जाता है यह दिन
बता दे की इस दिन की शुरुआत 1926 में हुई थी, जब गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स की चौथी अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हुई थी। उस समय यह तय किया गया कि 22 फरवरी को वर्ल्ड थिंकिंग डे के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि यह लॉर्ड बैडेन-पॉवेल (स्काउट्स मूवमेंट के संस्थापक) और उनकी पत्नी लेडी ओलिव बैडेन-पॉवेल (गर्ल गाइड्स की प्रमुख) दोनों का जन्मदिन होता है।
World Thinking Day: चलिए जानते हैं इस दिन का इतिहास।
1926 अमेरिका के कैंप एडिथ मेसी में गर्ल गाइड्स और स्काउट्स की चौथी विश्व सम्मेलन में पहली बार वर्ल्ड थिंकिंग डे मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद 1932 में लेडी बैडेन-पॉवेल ने सुझाव दिया कि इस दिन लड़कियां अपने संगठन के लिए दान करें, ताकि गर्ल गाइड्स और स्काउट्स के लिए नए अवसरों का निर्माण हो सके। फिर 1999 वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) ने इस दिन को “थिंकिंग डे” के बजाय “वर्ल्ड थिंकिंग डे” का नाम दिया। यह नाम विषय में एकता को दर्शाता है।
World Thinking Day का उद्देश्य
1. भाईचारे की भावना,2. आत्मनिर्भरता,3. समाज सेवा,4.वैश्विक समस्याओं पर जागरूकता
World Thinking Day की थीम
इस दिन को मनाने के लिए हर साल अलग-अलग थीम रखी जाती हैं। वहीं हर साल कोई खास थी चुनी जाती है।और थीम के माध्यम से लड़कियों को जागरूक करने और एक विशेष मुद्दे पर ध्यान में रखते हुए सभी को प्रेरित किया जाता है।
कौन साल कौन सी थीम थी
2017 Grow,2018 Impact,2019 Leadership,2020: Diversity, Equity, and Inclusion,2021
Peacebuilding,2022 Our World, Our Equal Future: The Environment and Gender Equality,2023 Our World, Our Peaceful Future,2024 Stand Strong, Stand Together वही इस साल जो थीम रखी गई है उसके बारे में उस दिन ही बताया जाएगा।
World Thinking Day कैसे मनाया जाता है?
गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स इस दिन विशेष आयोजन करते हैं, जिसमें खेल, प्रतियोगिताएं और सामूहिक चर्चाएं शामिल होती हैं।विशेष मुद्दों पर चर्चा की जाती है और सभी को जागरूकता किया जाता है। इस दिन दान और फंडरेजिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं ताकि संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। वर्ल्ड थिंकिंग डे पर स्काउट्स और गाइड्स समाज सेवा के विभिन्न कार्य जैसे पौधारोपण, सफाई अभियान, और गरीबों की सहायता करते हैं। दिन और भी नई-नई चीज की जाती है इससे लोगों को मदद मिल सके और सभी जागरूक हो सके।
गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स का महत्व
गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स का उद्देश्य लड़कियों को साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है। यह संगठन युवा लड़कियों को सामाजिक, शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।
भारत में वर्ल्ड थिंकिंग डे
भारत में भी गर्ल गाइड्स और स्काउट्स इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। और स्टूडेंट को बताया जाता है इस दिन के बारे में और उन्हें भी जागरूक किया जाता है। खास तौर पर इस दिन को लड़कियों के लिए मनाया जाता है और उन्हें ही जागरूक किया जाता है।