
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 17वा मैच आज CSK vs DC के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच की खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं। क्योंकि ऋतुराज गायकवाड इंजर्ड हैं। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन मैच खेले हैं जिनमें से एक ही मैच में सफलता हाथ लगी है और दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
CSK vs DC: मैच विवरण
टीम | दिनांक | स्टेडियम | समय (टॉस) | समय (मैच शुरू) |
---|---|---|---|---|
CSK vs DC | 05 अप्रैल 2025 | एम चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | 3:00 PM | 3:30 PM |
CSK vs DC: हेड टू हेड में चेन्नई आगे
हेड टू हेड मुकाबले में चेन्नई दिल्ली से आगे है। दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक 30 मैच एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। जिनमें से 19 मुकाबले में चेन्नई ने जीत हासिल की है जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 11 मुकाबला ही जीत पाई है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। देखना होगा कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा है।
CSK vs DC: ऋतुराज गायकवाड चेन्नई के टॉप बल्लेबाज
ऋतुराज गायकवाड जो की चेन्नई के कप्तान है टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। उन्होंने इस सीजन के अपने तीन मैचों में 116 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में उन्होंने 44 गेंद पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली की। उनकी इस पारी में सात चौके और एक छक्का भी शामिल था। ऋतुराज गायकवाड़ के बाद दूसरे नंबर पर रचीं रवींद्र हैं जिन्होंने तीन मैचों में 106 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 45 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजों की बात करें तो नूर अहमद सीएसके के टॉप विकेट टेकर है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में मात्र 18 रन देखकर चार विकेट चटकाए थे। जबकि इस सूची में खलील अहमद दूसरे नंबर पर है। वह तीन मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं।
CSK vs DC: मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल के टॉप विकेट टेकर
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अजेय रही है। इस टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने आखिरी मैच में 3.4 ओवरों में 5 विकेट चटकाए थे। उनके बाद कुलदीप यादव ने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। जबकि बल्लेबाजों की सूची में फाफ डुप्लेसिस टीम के टॉप बल्लेबाज है। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन में 79 रन बनाए हैं।
CSK vs DC: पिच रिपोर्ट
एम चिदंबरम की जिस पिच पर आज मैच होने वाला है वह स्पिनर के लिए मददगार साबित होती है। यहां पर बैटिंग करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। यहां पर अभी तक 87 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें 50 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीता है। जबकि 37 मैच चेज करने वाली टीम ने जीती है।
CSK vs DC: वेदर कंडीशन
आज चेन्नई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। पूरे दिन तेज धूप रहने वाली है बीच-बीच में घने बादल भी छा सकते हैं। बारिश की आशंका आज 23% बताई जा रही है। यहां का तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है।
CSK vs DC: दोनों टीमों के अनुमानित प्लेईंग 12
CSK (Chennai Super Kings) | DC (Delhi Capitals) |
---|---|
ऋतुराज गायकवाड | अक्षर पटेल |
रचिन रवींद्र | जैक फ्रीजर-मैगर्क |
राहुल त्रिपाठी | केएल राहुल |
विजय शंकर | फाफ डुप्लेसिस |
रविंद्र जडेजा | अभिषेक पोरल |
सैम करन | ट्रिस्टन स्टबस |
एमएस धोनी | विपराज निगम |
रविचंद्रन अश्विन | मिचेल स्टार्क |
नूर अहमद | कुलदीप यादव |
पथिराना | मोहित शर्मा |
खलील अहमद | आशुतोष शर्मा |
शिवम दुबे | मुकेश कुमार |
आएं और आरम्भन्यूज़ पर पढ़ें राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा/रोजगार, देश बिदेश, जयोतिष, सवास्थ्य, VIRAL खबरे और शिक्षा/ रोजगार से जुड़ी ताज़ा खबरें—आपके हर पसंदीदा विषय की सटीक जानकारी, एक ही जगह!”