UP Board paper leak: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी तैयारी के बावजूद भी आखिरकार पेपर लीक का मामला सामने आया है और कक्षा दसवीं की गणित की परीक्षा शुरू होने के महज़ 1 घंटे में व्हाट्सएप ग्रुप पर क्वेश्चन पेपर साझा किया गया। इसमें चौंकाने वाली बात यह है की परीक्षा केंद्र इंचार्ज ने ही इस प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया ग्रुप पर डाला जिसमें तमाम अधिकारी मौजूद थे और इस घटना को देखकर सभी हैरान हो गए। जल्दी-जल्दी में कार्रवाई शुरू की गई। इस बीच गणित के पेपर को रद्द करके दोबारा कराया जाने को लेकर भी कई सवाल पूछे जा रहे हैं।
UP Board paper leak: पेपर को लेकर लापरवाही बरती गई
यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही देखने का मिली है। एग्जाम के दिन ही 1 मार्च यानी शनिवार को लापरवाही की घटना सामने आई। यह घटना चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान सुबह 9:37 पर सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर अंजू यादव ने मैथ का पेपर एक ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में सेंड कर दिया। इस ग्रुप में लगभग 125 अधिकारी शामिल थे। इनमें एटा के जिला अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक भी शामिल थे।
UP Board paper leak: दोबारा होगा पेपर?
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र से पेपर लीक की खबर जैसे सामने आई इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी कि कुछ केन्द्रो पर एग्जाम को रद्द करके दोबारा एग्जाम कराया जा सकता है। लेकिन बोर्ड की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दे कि यह पेपर लीक का मामला तब सामने आया जब परीक्षा शुरू हो चुकी थी और इससे परीक्षा निष्पक्षता और अखंडता पर असर हुआ या नहीं यह जांच का विषय है। इस बारे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रतिक्रिया आने की प्रतीक्षा है।
UP Board paper leak: अंजू यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
अंजू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 के तहत FIR दर्ज की गई है। उनका फोन भी जब्त कर लिया गया है और इस पूरी घटना की आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा परीक्षा केंद्र इंचार्ज ने और भी जगह पर प्रश्न पत्र को साझा किया था या नहीं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार के मुताबिक उन्हें जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने परीक्षा केंद्र इंचार्ज अंजू यादव से इस बारे में जानकारी प्राप्त की और तुरंत प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप ग्रुप से डिलीट करवाया। उन्होंने शनिवार शाम जैथरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और अंजू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Paper leak: हरियाणा में फिर हुआ पेपर लीक, लगातार दो पेपर लीक से शिक्षा विभाग पर उठ रहे सवाल
Question Paper Leak मामले में ईडी ने 2 मास्टरमाइंडों को हिरासत में लिया