
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP Budget Session 2025: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर कहीं जा रही बातों का खंडन करते हुए और निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग महाकुंभ का अपमान कर रहे हैं और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। साथी उन्होंने एक शेर के माध्यम से भी विपक्षी दलों पर तंज कसा। इसके अलावा भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कई बड़ी बातें कहीं।
UP Budget Session 2025: शायरी के साथ विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शायरी की सहायता विपक्षी दलों पर तंज कसा और कहां की
“बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू,
लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियों को लूटा,
वही नसीबों के मारों की बात करते हैं।”
UP Budget Session 2025: महाकुंभ को लेकर क्या कहा
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा की जब हम लोग यहां पर चर्चा कर रहे हैं तो करोड़ों लोग महाकुंभ में संगम में स्नान कर रहे हैं। यह आयोजन किसी पार्टी विशेष का नहीं, सरकार का नहीं बल्कि समाज का है। सरकार केवल सेवक के रूप में अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। हमें भी जिम्मेदारियां का पूर्ण रूप से एहसास है। आगे उन्होंने कहा कि आयोजन के प्रति तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए पूरी दुनिया ने इसमें अपनी सहभागिता दिखाई है। हमारी संवेदना उन लोगों के परिवार के साथ है जिनकी भगदड़ में जान चली गयी थी।
UP Budget Session 2025: महाकुंभ के खिलाफ अफवाह फैलाया जा रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सदस्य मनोज पांडे को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने अफवाहों का उल्लेख किया। योगी ने कहा कि काहिरा, नेपाल, झारखंड और देश के अन्य घटनाओं को महाकुंभ के साथ जोड़कर दुष्प्रचार किया जा रहा है। अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है। ऐसा करने वाले आखिर कौन लोग हैं ?
UP Budget Session 2025: सरस्वती ग्रुप का पता नहीं अकबर किला तो जानते थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल की भाषा को लेकर भी आपत्ति व्यक्त की और कहां की किसी सभ्य समाज की भाषा है ही नहीं। यह भी कहा कि “सपा नेता अकबर के किले को जानते थे लेकिन अक्षय वट और सरस्वती कूप के महत्व से अपरिचित थे। यह इनका महाकुंभ और प्रयागराज को लेकर सामान्य ज्ञान।” उन्होंने सवाल पूछा कि क्या महाकुंभ को भव्य बनाना कोई अपराध है ?और अगर ऐसा है तो हमारी सरकार आगे भी इसे जारी रखेगी। वैसे भी किसी महान कार्य को तीन अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है एहसास, विरोध और अंततः स्वीकृति।
अवैध प्रवासी : अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में आने वाली समस्याएँ और चुनौतियाँ
Milind Rege : मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मिलिंद रेगे का हुआ निधन।