US Immigration: डोनाल्ड ट्रंप के दुबारा राष्ट्रपति बनने के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। रविवार देर रात 112 अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार रात 10:03 बजे अमेरिका का सैन्य विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान एक निर्वासित व्यक्ति ने यह दावा किया की यात्रा के दौरान निर्वासितों को हथकड़ियां और जंजीरें भी पहनाई गई थीं।
US Immigration: 112 अवैध प्रवासी आए भारत
112 अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था अमेरिका से रविवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। इससे पहले दूसरा जत्था जो की 116 लोगों का था, शनिवार रात को अमृतसर पहुंचा था। इस दौरान एक निर्वासित व्यक्ति ने यह भी दावा किया की यात्रा के दौरान निर्वासितो को हाथों में हथकड़ियां और पैरों में जंजीरें भी पहनाई गई थी। आपको बता दें कि ये ट्रंप सरकार की अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई है जिसमें वह अवैध प्रवासियों को उनके देश लौटा रहे हैं। 5 फरवरी के बाद से यह तीसरा जत्था भारत आया है।
US Immigration: इस बार सबसे ज्यादा लोग गुजरात और हरियाणा के
सूत्रों की माने तो अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों को लेकर रविवार देर रात 10:03 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। 112 अवैध प्रवासियों में इस बार सबसे अधिक संख्या हरियाणा के लोगों की है। आपको बता दें इनमें 44 हरियाणा के लोग हैं वहीं गुजरात के 35, पंजाब के 31, दो उत्तर प्रदेश और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोग हैं। इस दौरान कुछ निर्वासितो के परिजन भी एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए पहुंचे। हालांकि सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच के बाद ही सभी निर्वासितों को उनके घर जाने की अनुमति प्राप्त होगी। निर्वासितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन का भी प्रबंध किया गया है।
US Immigration: भगवत मान सिंह पहुंचे निर्वासितों से मिलने
भारत पहुंचे निर्वासितों स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मानसिंह स्वयं हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी उपस्थित रहे। CM भगवंत मान ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। और प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए लगभग 15 गाड़ियों की व्यवस्था भी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने एयरपोर्ट के सभी रास्ते पर बैरिकेडिंग की ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था ना फैले।
US Immigration: पहले जत्थे में आए 104 लोग
5 फरवरी को पहला जत्था भारत आया था। इस दौरान अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा जबकि। दूसरे जत्थे में 116 लोग थे। सूत्रो के अनुसार अधिकांश निर्वासित लोगों की आयु 18 से 30 वर्ष तक की थी। कुछ निर्वासितों के परिवार वाले उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर भी पहुंचे थे।
Delhi Earthquake: दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में तेज भूंकप के झटके, जानिए क्यों आता है भूकंप ?
पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पुंछ सेक्टर में भारी तनाव