
भारी संख्या में छात्रों का वीजा रद्द किया जा रहा है
US Visa: अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में इमीग्रेशन नियम काफी सख्त हो गया है और भारी संख्या में छात्रों का वीजा रद्द किया जा रहा है। मौजूदा हालात में विदेशी छात्र काफी डरे हुए हैं कि कहीं उनका वीजा रद्द न कर दिया जाए और उनका भविष्य खराब ना हो जाए।
US Visa: छात्रों के वीजा किये जा रहे हैं रद्द
आपको बता दे कि अमेरिकी सरकार की ओर से कई छात्रों का वीजा रद्द किया जा रहा है। कुछ का नियमों के उल्लंघन करने या फिर कुछ का राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर वीजा रद्द हो गया है। वहीं कुछ मामलों में उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट भी कर दिया गया। तो कुछ को हिरासत में भी रखने का फैसला लिया गया है। आपको बता दे यूनिवर्सिटीज में अब स्टूडेंट काफी डरे हुए हैं। जहां छात्रों को चिंता है कि अब उनकी पढ़ाई का क्या होगा और कहीं उनका करियर आधार में ना रह जाए। इसी बीच यह जानना जरूरी हो जाता है कि अमेरिका का स्टूडेंट विजा क्या होता है और उससे सम्बंधित अधिकार क्या है ?
US Visa: स्टूडेंट विजा क्या है
अधिकतर अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों को F-1 वीजा प्राप्त होता है। यह वीजा उन छात्रों को ही दिया जाता है जो इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज में फुल टाइम पढ़ते हैं। वीजा की वैधता को बनाए रखने के लिए उन छात्रों को अच्छा एकेडमिक प्रदर्शन करना पड़ता है और पहले वर्ष कैंपस के बाहर नौकरी करने की अनुमति भी नहीं होती है। उन्हें यह साबित करना होता है की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे हैं। स्टूडेंट वीजा की अवधि कोर्स की अवधि तक वैध होती है और इसे आगे बढ़ाने का भी प्रावधान है।
US Visa: विदेशी छात्रों के क्या है अधिकार?
बेशक स्टूडेंट विजा होल्डर्स अमेरिका में अस्थायी रूप से रह रहे हो। लेकिन अमेरिका का संविधान उन्हें कुछ बुनियादी अधिकार देता है। इमीग्रेशन एक्सपट्र्स कहते हैं कि संविधान सभी लोगों पर लागू होता है चाहे उनके पास वैध दस्तावेज हो या नहीं। स्टूडेंट्स को अभिव्यक्ति की आजादी है। वकील की सहायता लेने और जज के सामने सुनवाई करने का भी हक है। हालांकि यह सभी अधिकार इन्हें इमीग्रेशन अधिकारियों की कार्यवाही से पूरी तरह नहीं बचा सकते। यदि अधिकारी पाते हैं कि कोई छात्र वीजा के मानदंडों पर खरा नहीं उतरता है तो उसका वीजा रद्द हो सकता है।
Benefits Of Walking : वॉक नहीं की तो क्या किया? जानिए रोज चलने के चमत्कारी फायदे!