
Uttar-Pradesh Crime उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है , जिसने नाबालिक लड़कियों के साथ होने वाले रेप और महिला उत्पीड़न के मुद्दे को और भी ऊंचा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक मासूम लड़की का यौन शोषण होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे बलात्कार करने के बाद वह नाबालिक बच्ची गर्भवती तक हो गई, इसके बाद उसे नाबालिक लड़की ने एक मृत बच्चों को जन्म दिया।
Uttar-Pradesh Crime: पूरी वारदात
देश में महिला उत्पीड़न और नाबालिक लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले कम होने की वजह और भी ज्यादा बढ़ते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले कि इस घटना ने एक बार फिर बता दिया कि देश की महिलाएं और नाबालिक लड़कियां कितनी ज्यादा असुरक्षित है।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की सूरत में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर दी गई है, इसके बाद अनपरा थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।
आपको बता दे आरोपी का नाम तुषार दास गुप्ता बताया जा रहा है जो अनपरा के बजरंग नगर का रहने वाला है।
Uttar-Pradesh Crime: 2023 की है यह वारदात
आपको बता दे यह मामला आज से 2 साल पहले यानी 2023 का था। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया की वारदात 2023 में हुई थी जिसमें मासूम लड़की का बलात्कार किया गया था, प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने लाज शर्म के भाई से किसी को इस बात की सूचना नहीं होने दी, इसके बाद पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर सूरत पहुंच गई जहां उसने घरेलू काम करना शुरू कर। अपने रिश्तेदार के घर वह वेसु पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर कई घरों में काम करने लगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई थी जिस बात का पीड़िता को अनुमान भी नहीं था। एक दिन वह बीमार पड़ गई जिस कारण उसने ऐसी दवा खा ली जिसके कारण उसका बच्चा पेट में ही मर गया।
Uttar-Pradesh Crime: बाथरूम की खिड़की से फेंका बाहर
दवा खाने की वजह से लड़की का बच्चा उसके पेट में ही मर गया, इस वजह से उसने बाथरूम में एक मृत बच्चों को जन्म दिया। अपने मृत बच्चों को देखकर पुनाबालिक लड़की घबरा गई और अपने बच्चों को बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया। कुछ समय बाद जब बच्चे का शव बरामद हुआ तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। DNA की रिपोर्ट के अनुसार पता चला कि यह बच्चा एक नाबालिक लड़की का ही है। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपनी आप बीती पुलिस को बताना सही समझा। पीड़िता की बात सुनकर पुलिस ने लड़की की मां को सूरत बुलाया, वहां उसने तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर दी।
Uttar-Pradesh Crime: पुलिस अध्यक्ष अशोक कुमार मीणा का बयान।
सोनभद्र के पुलिस अध्यक्ष अशोक कुमार मीणा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। तुषार दास गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्स अधिनियम की धाराएं के तहत किसदर्ज करा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जीरो FIR भी दर्ज किया गया।
Uttar-Pradesh Crime: जीरो FIR क्या है?
जीरो FIR सामान्य FIR की तरह ही है। लेकिन इसमें एक बड़ा फायदा यह है कि इसके बीच अधिकारी क्षेत्र की कोई भी अड़चन पैदा नहीं होती है। इसमें सामान्य रूप से पुलिस तभी फिर दर्ज करती है जब कैसे उनके अधिकार क्षेत्र वाली जगह पर हुआ हो। जीरो FIR मैं पीड़िता या फिर उसका घर का कोई भी सदस्य जानकारी FIR दर्ज कर सकता है।
यह भी पढ़े
Madhya Pradesh Crimes: महिला टीचर से दुष्कर्म और बेटे की हत्या में मां गिरफ्तार