Uttarakhand Panchayat Elections update: उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट द्वारा लगायी गयी रोक को अब हटा दिया गया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पंचायत चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से अब पंचायत चुनाव के होने का रास्ता साफ हो गया है। धामी सरकार ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाने के लिए हाईकोर्ट से अपील की थी। अब हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम जारी होगा यानी कि अब चुनाव नई तारीख पर होंगे। सभी चुनाव कार्यक्रम तीन दिन आगे बढ़ा दिए गए हैं।
हाईकोर्ट 9 जून की नियमावली की वैधता पर आगे भी सुनवाई करेगा। अब कुछ महीने तक के लिए राज्य में निकाय चुनावो को स्थगित किया जा सकता है। हाईकोर्ट में दाखिल 39 याचिकाओं पर नैनीताल हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। 9 जून की नियमावली और 11 जून के जीओ को चुनौती दी गयी थी।





