Site icon Aarambh News

valentine’s Day 2025: कौन थे संत वेलेंटाइन? जानें प्यार के इस खास दिन के इतिहास की पूरी जानकारी

valentine's Day 2025

चलिए जानते हैं कौन है संत वैलेंटाइन।

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

valentine’s Day 2025 हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है और इसे प्यार, रोमांस और स्नेह का दिन माना जाता है। इस दिन को मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसे संत वेलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यह संत वैलेंटाइन है कौन। क्यों उन्हें वैलेंटाइंस डे वाले दिन इतना महत्व दिया जाता है चलिए जानते हैं कौन है संत वैलेंटाइन।

valentine’s Day 2025: संत वेलेंटाइन कौन थे?

बता दे कि संत वेलेंटाइन का नाम एक कैथोलिक पुजारी के रूप में प्रसिद्ध है, जो तीसरी शताब्दी में रोम में रहते थे। उनके बारे में कई किंवदंतियां हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध कथा के अनुसार, संत वेलेंटाइन ने रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के आदेशों का उल्लंघन कर गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों की शादी कराई थी।

valentine’s Day 2025:क्लॉडियस द्वितीय और शादी पर प्रतिबंध

तीसरी शताब्दी में रोम में क्लॉडियस द्वितीय का शासन था। सम्राट का मानना था कि अविवाहित पुरुष बेहतर सैनिक बनते हैं क्योंकि उनके परिवार की जिम्मेदारियों से मुक्त होते हैं। इसी सोच के कारण उसने सैनिकों और युवाओं के विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया।संत वेलेंटाइन को यह कानून ठीक नहीं लगा क्योंकि वह प्रेम और विवाह के महत्व को समझते थे। इसलिए उन्होंने इस आदेश का विरोध करते हुए गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों की शादी कराना शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी इन गुप्त शादियों के बारे में सम्राट को पता चल गया और उनको गिरफ्तार कर लिया गया। ओर जब से वैलेंटाइन डे संत वैलेंटाइन के नाम से बनाए जाने लगा।

valentine’s Day 2025: जानते हैं संत वेलेंटाइन की सजा के बारे में

संत वेलेंटाइन को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। कहा जाता है कि जेल में रहते हुए उन्होंने जेलर की अंधी बेटी जैकोबस को ईश्वर के नाम पर ठीक कर दिया था। जैकोबस और संत वेलेंटाइन के बीच गहरा स्नेह हो गया था।फिर 14 फरवरी 269 ईस्वी को संत वेलेंटाइन को फांसी दे दी गई। फांसी से पहले उन्होंने जैकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अंत में लिखा था, “तुम्हारे वेलेंटाइन से।” यह शब्द आज भी वेलेंटाइन डे की परंपरा का हिस्सा है।

valentine’s Day 2025: संत वेलेंटाइन की मृत्यु के बाद

संत वेलेंटाइन के बलिदान को प्यार और बलिदान के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उनकी मृत्यु के बाद, कैथोलिक चर्च ने उनकी याद में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में घोषित किया।

valentine’s Day 2025: वेलेंटाइन डे का इतिहास 

वेलेंटाइन डे मनाने की परंपरा धीरे-धीरे विकसित हुई। चौदहवीं शताब्दी में, अंग्रेजी कवि ज्योफ्री चॉसर ने अपने साहित्य में वेलेंटाइन डे को प्रेम से जोड़ा। इसके बाद यह दिन रोमांटिक प्रेम का प्रतीक बन गया।मध्यकालीन यूरोप में प्रेमी इस दिन एक-दूसरे को प्रेम पत्र, फूल और उपहार देने लगे। यह परंपरा धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई और 19वीं शताब्दी तक वेलेंटाइन डे एक त्योहार बन गया। और सभी प्रेम जोड़े इसे मानने लगे।

valentine’s Day 2025: वैलेंटाइंस डे के दिन क्या करते हैं लोग

इस दिन को खास बनाने के लिए कई और भी चीज आ गई इस वैलेंटाइन डे वीक कहने लगे लोग। चलिए जानते हैं वैलेंटाइंस डे से पहले कौन-कौन से डे मनाए जाते हैं।
1 Rose Day 2 propose day 3 chocolate Day 4 teddy day 5 promise day 6 kissi day 7 valentine’s Day
धीरे-धीरे प्रेमी जोड़ों ने यह सब दिन मनाने शुरू कर दिए। इन लोग अपने प्रेमिका को खुश करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते हैं। वही आज के समय में वैलेंटाइंस डे अलग-अलग तरीके से मनाया जाने लगा। कोई इस दिन साथ में समय बीतता है तो कोई डिनर पर जाता है। वही इस दिन लोग एक दूसरे को प्यार और सम्मान देते हैं और साथ रहने का वादा करते हैं।

valentine’s Day 2025: भारत में वेलेंटाइन डे की शुरुआत

भारत में वेलेंटाइन डे पिछले कुछ सालों से लोकप्रिय हुआ है। शहरी क्षेत्रों में यह दिन विशेष रूप से युवाओं के बीच मनाया जाता है। हालांकि, छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी इस दिन को लेकर धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है।वेलेंटाइन डे का इतिहास संत वेलेंटाइन के बलिदान और प्रेम के प्रति उनके समर्पण से जुड़ा है।

PM Modi-Trump Meeting: प्रधानमंत्री मोदी आज ट्रम्प से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है वार्ता

Exit mobile version