
क्या आपको पता है कि भारत में हर साल 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है?
क्या आपको पता है कि भारत में हर साल 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है? यह दिन भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और समाज सुधारक सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
सरोजिनी नायडू कौन थीं?
सरोजिनी नायडू को “भारत की कोकिला” कहा जाता है। उनकी आवाज़ बहुत मीठी थी, और उनकी कविताएं देशभक्ति से भरी होती थीं। उनका जन्म 13 फरवरी 1879( अठारह सो उन्नासी) को हुआ था। वे भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं। 1925 में, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के लिए कई काम किए। ब्रिटिश शासन के समय महिलाओं को बहुत सारे अधिकार नहीं थे।उन्हें शिक्षा, वोट देने और काम करने के बराबर अवसर नहीं मिलते थे। सरोजिनी नायडू ने महिलाओं के लिए समान अधिकारों की लड़ाई लड़ी।
जानिए भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस कब शुरू हुआ?
भारत में यह दिन सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाया जाता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन भारत में खासतौर पर महिलाओं के योगदान को याद करने के लिए 13 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
महिलाओं को सम्मान देना है यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन कई सेमिनार और वर्कशॉप होते हैं, जहां महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा पर चर्चा होती है। महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता की जरूरत को समझाने के लिए यह दिन बहुत जरूरी है। इस दिन सरकार और संगठन नए कानूनों और योजनाओं पर चर्चा करते हैं, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सके।
राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम
•सरकार और कई संगठन इस दिन महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रोग्राम आयोजित करते हैं।
•छात्रों को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों में निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होती हैं
•इस दिन सोशल मीडिया पर #NationalWomensDayऔर #WomenEmpowerment जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगते हैं। कई मशहूर महिलाएं अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां शेयर करती हैं।
राष्ट्रीय महिला दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में आखिर क्या फर्क है।
•राष्ट्रीय महिला दिवस (भारत) – 13 फरवरी को मनाया जाता है, क्योंकि यह सरोजिनी नायडू की जयंती है। यह भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने पर फोकस करता है।
•वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर देता है।
Mahakumbh 2025: बॉलीवुड सितारों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी साझा किया अपना अनुभव ।