दिल्ली के रोहिणी जिले के अमन विहार थाने में तैनात 29 वर्षीय महिला सब-इंस्पेक्टर सविता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर-11 स्थित उनके घर में सामने आई। मृतका मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव की रहने वाली थीं और 2021 बैच की पुलिस अधिकारी थीं। उनके इस दुखद कदम ने दिल्ली पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है।





