Site icon Aarambh News

World Day of Social Justice: विश्व सामाजिक न्याय दिवस का महत्त्व और आयोजन

World Day of Social Justice

World Day of Social Justice: हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है।

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

World Day of Social Justice: हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है। बता दे कि यह दिन वैश्विक स्तर पर सामाजिक असमानताओं, आर्थिक विषमताओं, भेदभाव, गरीबी, और मानवाधिकारों के उल्लंघन जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

World Day of Social Justice: चलिए जानते हैं इसका इतिहास

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर 2007 को इस दिन को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी और 2009 से इसे हर साल मनाया जाने लगा।इस दिन को मनाने का पहल उद्देश्य सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को बढ़ावा देना था।

World Day of Social Justice: क्या है सामाजिक न्याय

सामाजिक न्याय का अर्थ है सभी व्यक्तियों को उनके अधिकारों के साथ समानता देना, चाहे उनकी जाति, लिंग, धर्म, आर्थिक स्थिति, या अन्य किसी भी आधार पर भेदभाव क्यों न हो। इसका उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और सामाजिक भेदभाव समाप्त हो। सब साथ रहे और प्यार से रहे।

जानते हैं इस दिन के प्रमुख उद्देश्य

1. समानता को बढ़ावा देना
2. अशिक्षा और गरीबी उन्मूलन
3. जातीय, धार्मिक, और लैंगिक भेदभाव को रोकना।
4.सभी लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना।

 World Day of Social Justice: सामाजिक न्याय के क्षेत्र में चुनौतियाँ

हालांकि सामाजिक न्याय की दिशा में अनेक प्रयास हो रहे हैं, फिर भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे की

1. आर्थिक असमानता
2. जातिवाद और लैंगिक भेदभाव
3. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी
4. रोजगार में भेदभाव जाति, लिंग और धर्म को लेकर

भारत सरकार ने सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ भी चलती हैं, जैसे:
अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण।
महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएँ।
शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विशेष योजनाएँ।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन

इस दिन का आयोजन कई प्रकार से किया जाता है। इस दिन सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है। शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सामाजिक मुद्दों को उठाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर व्यक्ति को समान अधिकार और अवसर मिले चाहिए। और लिंग, जाति ,धर्म भेद को भूलकर एक साथ रहना चाहिए ।

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच आज, मुकाबला दुबई में, जानिए दोनों टीमों के प्लेइंग 11

Exit mobile version