World Malaria Day 2025 : मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसका अगर समय से और सतर्कता से इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा भी हो सकती है। मलेरिया मादा मच्छर के काटने से होती है, यह बीमारी दुनिया के उन हिस्सों में सबसे ज्यादा लोगों को संक्रमित करती है जहां पर तापमान गर्म और आर्द्र होता है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, हालांकि सही समय पर सही जांच और दवाइयां से इसका इलाज हो सकता है। हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस या World Malaria Day 2025 मनाया जाता है।
विश्व मलेरिया दिवस 2025
हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस या वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि लोग मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों के लिए जागृत हो, और मलेरिया की रोकथाम हो तथा उपचार का संदेश सभी लोगों को पहुंचे।
आपको बता दे की कुछ देशों में मलेरिया इतना सामान्य हो गया है कि लोगों ने मलेरिया को एक आम बुखार की तरह ट्रीट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दे की दुनिया भर में हर साल तकरीबन 219 मिलियन मलेरिया के मामले सामने आते हैं। 2017 में तो मलेरिया से 435,000 लोगों की मृत्यु हो जाती है।
वर्ल्ड मलेरिया डे के मौके पर, दुनिया भर के जाने माने संस्थाएं और सरकारी तथा नागरिक मिलकर इस बीमारी को खत्म करने का संकल्प लेते हैं, और इस बीमारी से लोगों को जागृत करते हैं।
वर्ल्ड मलेरिया डे क्यों मनाया जाता है?
विश्व मलेरिया डे हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन कई संस्थाएं तथा लोग मलेरिया की रोकथाम और इलाज के लिए लोगों को जागृत करते हैं। आपको बता दे कि विश्व मलेरिया दिवस का दिन WHO द्वारा शुरू किया गया था।
कैसे फैलता है मलेरिया?
मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो प्लाज्मोडियम नाम के एक जीव से फैलती है। यह एक संक्रमित मादा मच्छर होती है जिसको एनाफिलीज मच्छर कहा जाता है। जब मादा मच्छर कटती है तो वह शरीर से खून चूसते समय कुछ परजीवी शरीर में छोड़ देती है, जिससे लीवर और खून की कोशिकाओं में संक्रमण फैलता है।
आपको बता दे की मलेरिया कभी न के काटने से नहीं बल्कि सिर्फ मादा मच्छर के काटने से फैलता है।
वर्ल्ड मलेरिया डेट 2025 थीम
हर साल डब्ल्यू एच ओ द्वारा अलग-अलग थीम रखी जाती है। 2025 में थीम रखी गई है, Malaria End with us: Reinvest, Reimagin, Reignute” इसका मतलब है मलेरिया हमारे साथ ही खत्म हो जाएगा।
मलेरिया से बचने के उपाय
- सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले बतिया का प्रयोग करें।
- घर से बाहर जाने से पहले मच्छर भगाने वाली क्रीम जरूर लगाए।
- अपने घर के पास और कूलर में तथा गमले में पानी इकट्ठा होने ना दे।
- अपने घर के आस-पास साफ सफाई बनाए रखें।
- खिड़कियों और दरवाजों पर जालियां लगाई, ताकि मच्छर अंदर ना आ पाए।
- ज्यादा से ज्यादा बड़े कपड़े अर्थात वैसे कपड़े पहने हैं जिनसे आपका शरीर बिल्कुल ढाका हो।
- मलेरिया के लक्षण
- बुखार और लगातार पसीना आना
- ठंड लगा वह भी गर्मियों के मौसम में
- सर दर्द और मांसपेशियों में दर्द
- थकान और आलस
- सांस लेने में दिक्कत
- उल्टी और दस्त
- खांसी जुकाम
मलेरिया होने पर किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है?
वैसे तो मलेरिया हर किसी के लिए जानलेवा होता है, लेकिन इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए हालांकि यह सही दावों और उपचार से ठीक हो सकता है।
मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से इन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है।
- जो भी बच्चे 5 साल से कम उम्र के हैं, उनको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा फुल बॉडी कवर होने वाले कपड़े पहने चाहिए, क्योंकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों को बहुत जोखिम उठाना पड़ सकता है।
- अगर आप गर्भवती हैं, तो आपके लिए यह एक बड़ा खतरा बन सकती है। गर्भवती महिलाओं को ही नहीं मलेरिया से खतरा है बल्कि उनके आने वाले बच्चे पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
- अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको सावधान होना चाहिए। मलेरिया होने पर हमारे शरीर के पोषण और हमारी मजबूत इम्यूनिटी हमें काफी हद तक बचाए रखती है। लेकिन उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी पहले से ही बहुत कमजोर है उनको इससे ज्यादा खतरा हो सकता है।
- जो लोग चिकित्सा और दवाइयां से दूर है अर्थात, जो व्यक्ति किसी ऐसे स्थान पर रहता है जहां से अस्पताल और दवाइयां जल्द ही उपलब्ध नहीं हो पाती, तो ऐसे में इन लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है और मलेरिया से बचने के नियमों का पालन निरंतर करना चाहिए।
कहां पाया जाता है मलेरिया
मलेरिया ज्यादातर उन इलाकों में होती है जहां का तापमान बहुत ज्यादा होता है और आद्रता वाला क्षेत्र होता है। पूरे विश्व में ऐसी कई जगह है जैसे
- अफ्रीका
- दक्षिण अमेरिका
- कैरेबियन और हेती
- मध्य और दक्षिण महासागर
- भारत