
पूरी दुनिया में (23 मार्च) को World Meteorological Day मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव से अवगत कराना है. विश्व मौसम संगठन विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाने में अहम भूमिका निभाता है. आज के दिन दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह के कार्यक्रम और बैठक का आयोजन होता है. विश्व मौसम विज्ञान दिवस लोगों को पृथ्वी के वायुमंडल की रक्षा कैसे करनी है, उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक करता है।
World Meteorological Day: संगठन का इतिहास
WMO की स्थापना 23 मार्च 1950 को हुई थी। यह संगठन मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान, जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देता है। वर्तमान में 191 सदस्य देश इस संगठन का हिस्सा हैं।
World Meteorological Day: दिवस का उद्देश्य
इस दिन का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, मौसम पूर्वानुमान, प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हमें यह समझने में मदद करता है कि मौसम विज्ञान कैसे हमारे जीवन को प्रभावित करता है और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कैसे उपयोग किया जा सकता है।
World Meteorological Day: थीम
वही हर साल विश्व मौसम विज्ञान दिवस के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है।
- 2024: At the Frontline of Climate Action.
- 2023: The Future of Weather, Climate, and Water across Generations.
- 2022: Early Warning and Early Action.
- 2021: The Ocean, Our Climate, and Weather.
वही इस साल की थीम के बारे में कोई भी विशेष जानकारी नहीं दी गई है । इस थीम की जानकारी 23 मार्च को ही दी जाएगी।
World Meteorological Day: मौसम विज्ञान का महत्व
मौसम विज्ञान केवल मौसम की भविष्यवाणी करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से भी जुड़ा हुआ है, जैसे:
- प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा।
- कृषि और खाद्य सुरक्षा।
- विमानन और समुद्री यातायात।
- स्वास्थ्य और पर्यावरण।
World Meteorological Day: भारत में मौसम विज्ञान और WMO की भूमिका
भारत में मौसम विज्ञान की देखरेख मुख्य रूप से भारतीय मौसम विभाग (IMD – India Meteorological Department) द्वारा की जाती है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी। IMD, WMO का एक सक्रिय सदस्य है और यह भारत में मौसम और जलवायु से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
World Meteorological Day: मौसम और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियाँ
आज के समय में ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं।
- बढ़ता तापमान
- बढ़ती प्राकृतिक आपदाएँ:
- ग्लेशियरों का पिघलना
- मौसम परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव
- स्वास्थ्य पर प्रभाव
विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) हमें मौसम और जलवायु के महत्व को समझने का अवसर देता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मौसम विज्ञान केवल पूर्वानुमान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, और आर्थिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी