WTC 2025 Final: साउथ अफ्रीका को 24 साल बाद यह मौका मिला कि वह अपने ऊपर से ‘चोकर्स’ का टैग हटा दे। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में होगी। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया WTC 2023-25 के साइकल के पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर रही। और अब 2 सालों के बाद पहली बार यह दोनों एक दूसरे का मुकाबला करेंगे। इससे पहले 2022-23 में इन दोनों टीमों का मुकाबला एक दुसरे से हुआ था।