रूस की राजधानी मॉस्को के कोलोम्ना जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हवाई हादसा हुआ, जिसमें एक याक-18टी (Yakovlev Yak-18T) ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में विमान का चालक और तीन ट्रेनी पायलट शामिल थे। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान हवाई करतब (एरोबैटिक्स) की प्रैक्टिस कर रहा था।





