राशिफल : आज 13 मार्च गुरुवार का दिन है, और इसी के साथ आज होली का दहन भी है। आज के दिन चंद्रमा का संचार पूर्ण फाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में होने जा रहा है। इसी के साथ आज चंद्रमा के इस गोचर की वजह से कई सारे शुभ योग भी बना रहे हैं।
ज्योतिषी गणना के अनुसार आज चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र स्थित है और चन्द्रधी योग बना रहे हैं। ऐसे में चले जानते हैं सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि के जातक
मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं कि, आज का दिन चंद्रमा के शुभ योग से उनके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आज के दिन मेष राशियों के लिए उन्नति का योग बन रहा है। आज आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे, अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में आज के दिन लाभ होने वाला है इसी के साथ आप किसी कारण किसी यात्रा में भी जा सकते हैं। आज के दिन आपके करियर में प्रगति होगी। शाम के समय अपनी संतानों की वजह से आपको अच्छी खबर मिलेगी।
उपाय: आज के दिन चने की दाल का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।
वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज के दिन आपकी पोजीशन में वृद्धि हो सकती है। अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्यकर्ता है तो आज के दिन आपको सम्मान मिलेगा इसी के साथ ही अधिकारी वर्ग से भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आज के दिन आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी क्योंकि आज आप आध्यात्मिक कार्यों में रूचि रखेंगे। आज का दिन प्रेमी संबंधियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
उपाय: आज के दिन अगर आप नारायण कवच का पाठ करेंगे तो आपको नारायण भगवान का आशीर्वाद मिलेगा और आपका दिन लाभदायक होगा।
मिथुन राशि के जातक
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं क्या आज के दिन उनको अपने कार्य क्षेत्र और साथ ही परिवार में जिम्मेदारियां को लेकर समय देना होगा जिस कारण आज का दिन उनका व्यस्त रहेगा। आज के दिन आपको अपने संबंधियों और दोस्तों से मिलने जाना पड़ सकता है। अगर आप छात्र हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा क्योंकि जैसा आपने सोचा है परीक्षा में आपको वैसा ही परिणाम मिलेगा। आज के दिन आपको सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है।
उपाय: आज के दिन अपनी कठिनाइयों को दूर करने के लिए तुलसी दूध और जल से आर्ग देना चाहिए।
कर्क राशि के जातक
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है हालांकि आज के दिन उनको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन वह सेहत और यात्रा पर अपना धन खर्च कर सकते हैं। अगर कोर्ट में आपका किसी वाहन या जमीन से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है तो आज परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेगी जिससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं और अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
उपाय: आज के दिन माता लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगे।
सिंह राशि के जातक
सिंह राशि के जातकों के लिए सितारे यह बताते हैं कि आज के दिन उनको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। इतना ही नहीं आज के दिन उनको अपने छुपे हुए दुश्मनों से सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज के दिन आप तामसिक पदार्थ ऑन से दूर रहे। कार्य क्षेत्र में आज के दिन आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा हालांकि आपको कुछ लोगों से सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रही हैं तो वह सफल जरूर होगा हालांकि किसी नए काम को शुरुआत करने से पहले आप भद्राकाल का ध्यान जरूर रखें।
उपाय: आज के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और नारायण कवच का भी पाठ करें।
कन्या राशि के जातक
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज के दिन परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेगी इसी के साथ परिवार के साथ आज के दिन आप अच्छा समय बिताएंगे। अगर आपके परिवार में कुछ समस्याएं चल रही है तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे।
आज के दिन आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज के दिन कोई दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है या आपकी उससे बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में आज एकता बनी रहेगी।
उपाय: आज के दिन गणेश जी को लड्डू का भोग जरूर लगाए।
वृश्चिक राशि के जातक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज के दिन आप सुख साधनो का लाभ उठा पाएंगे। आपकी पराक्रम और प्रभाव से आज के दिन आप और आगे बढ़ेंगे। अगर आज के दिन आप कार्यक्षेत्र या बिजनेस में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आपके लिए शुभ रहेगा। आज के दिन आपको यह सलाह है कि कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर ले नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी के साथ ही आज के दिन आप अपने घर की जरूरत को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।
उपाय: आज के दिन गायत्री मंत्र का जब जरुर करें।
धनु राशि के जातक
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ लेकर आने वाला है। अगर आप बैंकिंग से जुड़े हैं तो आज के दिन आप अपना कोई पुराना काम पूरा कर पाएंगे और अगर कोई पुराना लेनदेन है तो वह भी आप निपट पाएंगे। अगर आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ सलाह विचार करके कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी होगा। आज के दिन आपको अपने बच्चों के पक्ष से खुशी मिल सकती है।
उपाय: आज के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान जरूर करें।
कुंभ राशि के जातक
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिला-जुला परिणाम दे रहा है। इस कारण आपको कार्य क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। आज आपको आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। I’ll अगर आपकी कोई पुरानी इच्छा है तो आज के दिन वह पूरी हो सकती है। आज के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज एकता बनी रहेगी हालांकि आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाए।
मीन राशि के जातक
मीन राशि के जातकों के लिए सितारे यह बताते हैं कि आज का दिन उनका खुशी से भरा रहेगा। आज के दिन आपको धन लाभ के कई विकल्प मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपका साथ देगा। आज के दिन आपको किसी दोस्त का सहयोग मिल सकता है, अगर सरकारी क्षेत्र में आपका कुछ काम है तो दिन के पहले भाग में ही उसे निपटने का प्रयास करें नहीं तो काम अटक सकता है। आज के दिन आपके घर के बड़े व्यक्तियों का जैसे पापा और चाचा का सहयोग मिल सकता है।
उपाय: आज के दिन अगर आप श्री नारायण कवच का पाठ करते हैं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़े