
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में
आज 28 फरवरी 2025, शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है, और इस दिन तीन ग्रहों का एक योग बन रहा है। इस स्थिति में सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है, जिससे कुछ राशियों को कई गुना लाभ मिलने की संभावना है। इस आर्टिकल में हम आपको राशियों पर इस गोचर का असर और आज के दिन का राशिफल बताएंगे।
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में
आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा और इस दिन का खास पहलू यह है कि यह महीने का अंतिम दिन भी है। चंद्रमा शतभिषा उपरांत पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से गोचर करेंगे। इसके कारण आज कुंभ राशि में त्रियोग बन रहा है, जबकि मीन राशि में बुध का गोचर भी हो रहा है। यह ग्रह योग राशियों पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है। चलिए जानते हैं, आज का राशिफल किस तरह से रहेगा।
मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, लेकिन कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होगी। आज खर्च पर नियंत्रण रखें और किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। अगर आप यात्रा या बैंकिंग से जुड़े काम करने जा रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें, नहीं तो किसी छोटी सी बात पर तकरार हो सकती है।
उपाय: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको तकनीकी क्षेत्र में लाभ हो सकता है, और लव लाइफ में भी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय आज लिए जा सकते हैं। अचानक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
उपाय: श्री स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अगर आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। गृह जीवन में पति-पत्नी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयासरत लोग सफलता पा सकते हैं। लंबे समय से मेहनत कर रहे लोग अब सफलता का स्वाद चख सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि का समाचार मिल सकता है। सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है।
उपाय: किसी छोटी कन्या को फल या मीठी चीज दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली देखने को मिलेगी, लेकिन ससुराल वालों से कुछ तकरार हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। परेशानी बढ़ने से बचें।
उपाय: महादेव की पूजा करें और शिवलिंग पर दूध और जल का अभिषेक करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी लंबे समय से अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। बैंकिंग और अकाउंट से जुड़े लोग आज सफल होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
उपाय: श्री स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और लव लाइफ में भी ऊर्जा का संचार होगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की जरूरत है, लेकिन उलझनों का समाधान भी मिलेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है और दंपति जीवन में खुशहाली आएगी।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और लौंग कपूर से आरती करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग को अच्छे लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और दान भी कर सकते हैं।
उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें और नारायण जी की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे।
उपाय: मछलियों को आटा दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कामों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। शिक्षा में भी लाभ होगा और वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा।
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आपके काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज वे पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। अतिरिक्त कमाई के अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का लेप लगाएं।
आज का राशिफल इस प्रकार है, और चंद्रमा के गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से होगा। सभी को शुभ लाभ की शुभकामनाएं!
यह भी पढ़े
शनि और बुध गोचर 2025: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता!