
झारखंड एकेडमिक काउंसिल
JAC release new date: झारखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी और साइंस के पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी। उसके बाद JAC यानी झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी। फिलहाल अब JAC ने इन परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा की है। जो की 7 और 8 मार्च को आयोजित की जाएंगी। 20 फरवरी को दसवीं हिंदी और साइंस की परीक्षा JAC ने रद्द कर दी थी। स्टूडेंट ऑफिशल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर इसे चेक कर सकते है।
JAC release new date: पेपर लीक मामले में 10 आरोपी
झारखंड बोर्ड के पेपर लीक के मामले में झारखंड पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड में दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है। परीक्षा राज्य भर के 2086 केन्द्रो पर आयोजित की जा रही है। इसमें दसवीं बोर्ड में 7,84,000 से भी अधिक छात्र शामिल है।
JAC release new date: 20 फरवरी को रद्द हुआ पेपर
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दसवीं कक्षा की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी थी। यह फैसला तब लिया गया जब पेपर लीक होने खबरें सामने आने लगी हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को कराई गई थी। जबकि साइंस का पेपर 20 फरवरी को हुआ था। 18 फरवरी के दिन परीक्षा होने के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की खबर फैलने लगी। जिसे JAC ने सही माना और पेपर कैंसिल करने का फैसला लिया।
JAC release new date: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने लिया फैसला
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पेपर लीक के मामले पर एक हाई कमीशन बैठक भी बुलाई थी और उसमें यह फैसला लिया गया था कि कोर्स ए और कोर्स बी पेपर दोबारा करवाया जाएगा। बोर्ड के अनुसार कोडराम में गर्ल्स हाई स्कूल, राजकीय प्लस टू स्कूल, जमजा हाई स्कूल समेत कई परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा में आए पेपर से मिलते हुए पेपर बरामद किए गए थे और सोशल मीडिया पर भी पाए गए थे।
JAC release new date: जैक द्वारा जारी की गई नोटिस
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने एक नोटिस जारी किया जिसमें कहां गया था कि सभी स्टूडेंट, उनके परिजन और स्कूल से संबंधित प्रिंसिपल को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और न्यूज़ पेपर के द्वारा मिली सूचना के आधार पर 18 फरवरी और 20 फरवरी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उनकी परीक्षा की नई तारीख है जल्द ही घोषित की जाएगी।
Paper leak: हरियाणा में फिर हुआ पेपर लीक, लगातार दो पेपर लीक से शिक्षा विभाग पर उठ रहे सवाल
Question Paper Leak मामले में ईडी ने 2 मास्टरमाइंडों को हिरासत में लिया