NEET UG Re-Exam 2026 :21 जून को परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए NTA और केंद्र सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रशन पत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए हेलीकाप्टर और एयर ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि CRPF और CISF को भी तैनात किया गया है। पेपर लीक विवाद के बाद इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील केंद्रों की अलग से पहचान की गई है।
प्रश्न पत्रों की आवाजाही पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की सघन जांच की जाएगी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। NTA और शिक्षा मंत्रालय लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। लाखों छात्र इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस बार परीक्षा बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
NEET UG Re-Exam 2026: क्यों दोबारा हो रही है परीक्षा?
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था। 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा पर कई राज्यों में प्रशन लीक होने के आरोप लगे थे, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों के भारी विरोध के बीच National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।
इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से NEET UG Re-Exam 2026 की तारीख 21 जून घोषित की गई।
कब होगी NEET UG Re-Exam 2026?
NTA के अनुसार NEET UG Re-Exam 2026 का आयोजन रविवार ,21 जून 2026 को किया गया है । परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ओफ़्फ़्लइन मोड में आयोजित होगी। इस बार 22 लाख से अधिक उमीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले है। परीक्षा के लिए देशभर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
NTA ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की अफवाह या फर्जी जानकारी से बचने के लिए उम्मीदवारों को केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी गई है। पेपर लीक विवाद के बाद होने वाला यह री-एग्जाम लाखों छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हेलीकाप्टर से पहुचाएं जा रहे है प्रशन पत्र
पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय सेना और वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का उपयोग प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
हाल ही में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक आर्मी हेलिकॉप्टर ने ट्रायल लैंडिंग की थी, जहां से प्रश्न पत्रों की सुरक्षित डिलीवरी की तैयारी की गई। वहीं आज मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप पर भी हेलिकॉप्टर के जरिए प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में सामग्री को सुरक्षित रखा गया है।
NEET Re-Exam 2026 के लिए सुरक्षा के सबसे कड़े इंतजाम
इस बार केंद्र सरकार ने परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए बेहद ख़ास व्यवस्था लागू की है।
- CRPF और CISF की दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू।
- प्रश्न पत्रों और OMR शीट्स की निगरानी एयरपोर्ट, हेलिपैड और ट्रांजिट पॉइंट तक।
- संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती।
- प्रश्न पत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को गुप्त स्थानों पर लॉकडाउन में रखा गया।
- राज्यों के अधिकारियों और शिक्षा मंत्रालय द्वारा लगातार समीक्षा बैठकें।
- सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV, पुलिस निगरानी और कड़ी जांच व्यवस्था।
NTA ने जारी की नयी चेतावनी
NTA ने उमीदवारो को फर्जी मैसेज , पेपर लीक के दावे और सोशल मीडिया अफवाओं से सावधान रहने को कहा। एजेंसी ने स्पष्ट किया है की किसी भी प्रकार के कथित लीक पेपर, या पैसे लेकर मदद देने वाले दावों पर भरोसा न करे। NTA का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत स्रोत से प्राप्त जानकारी पर विश्वास न करें। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई है।
छात्रों की निगाहें 21 जून पर
लगभग डेढ़ महीने के इंतजार, विवाद और जांच के बाद अब लाखों छात्रों की नजरें 21 जून को होने वाली NEET UG Re-Exam 2026 पर टिकी हैं। सरकार और NTA का दावा है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित की जाएगी ताकि छात्रों का भरोसा दोबारा कायम किया जा सके।
अब देखना होगा कि देश की सबसे चर्चित परीक्षा का यह री-एग्जाम बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक संपन्न हो पाता है या नहीं।
यह भी पढ़े –Jalna School Controversy: स्कूल गैदरिंग का वीडियो बना विवाद की वजह
