Beauty pageant controversy: साल भर पहले रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीता और इतिहास रच दिया था। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल टाइटल को जीतने के लगभग 1 साल बाद उनसे क्राउन वापस ले लिया गया है। इस बात की घोषणा ब्यूटी पेजेंट की ओर से की गयी है। हालांकि रेचल गुप्ता ने यह दावा किया की यह फैसला उन्होंने खुद बहुत भारी मन से लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की इसमें उन्होंने ब्यूटी पेजेंट के टॉक्सिक माहौल को क्राउन वापस करने का कारण बताया है।

