Meta AI Glasses Launch: Kylie Jenner Partnership के साथ बड़ा लॉन्च, कैमरा और AI फीचर्स ने खींचा ध्यान
Meta AI Glasses Launch: Kylie Jenner के साथ सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी कंपनी Meta ने अपने नए AI स्मार्ट गिलास लांच कर दिए हैं। कंपनी ने इन गिलास को EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया है। इस बार Ray-Ban या Oakley ब्रांड के बजाय Meta ने अपने नाम से पेश किया है। कंपनी ने इन गिलास में कई AI फीचर्स दिए हैं और खास बात यह है की इन ख़ास एडिशन को अमेरिकी मॉडल और बुसिनेसवमन काइली जेनर के साथ मिलकर डिज़ाइन किया गया है। नए मेटा ग्लासेज की शुरुआती कीमत 299 डॉलर राखी गई है।
तीन अलग-अलग डिज़ाइन में आये Meta Glasses
मेटा ने अपने नए स्मार्ट गिलास को तीन अलग अलग फ्रेम डिज़ाइन में लॉन्च किया है। इनमे Meta Adventurer, Meta Fury और Meta Glasses by Kylie शामिल हैं। Meta Adventurer को साधारण और क्लासिक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। जबकि Meta Fury को बोल्ड लुक दिया गया है। वहीं, मेटा ग्लासेज बी कीलिए को काइली जेनर के पसंद और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
कंपनी ने कुल 26 अलग-अलग स्टाइल और कई रंगों के विकल्प पेश किए हैं। इनमें Classic Black, Tortoise, Racing Green, Mahogany और Sandstone जैसे रंग शामिल हैं। यूजर्स इन ग्लास में सन लेंस, ट्रांसपेरेंट लेंस, पोलराइज्ड और ट्रांजिशन लेंस का विकल्प भी चुन सकते हैं।
AI फीचर्स और कैमरा से लैस हैं नए स्मार्ट ग्लास
Meta के नए स्मार्ट ग्लास में कंपनी का Meta AI असिस्टेंट दिया गया है। इसके लिए एक खास बटन दिया गया है, जिससे यूजर सीधे AI फीचर को एक्टिव कर सकते हैं। इन ग्लास में कैमरा और ओपन-ईयर स्पीकर दिए गए हैं, जिनकी मदद से कॉलिंग, म्यूजिक सुनना, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा इनमें एडवांस माइक्रोफोन सिस्टम भी मौजूद है, जिससे वॉयस कमांड और कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज सुनाई देती है। यूजर इन ग्लास की मदद से बिना हाथ लगाए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। कंपनी ने इन ग्लास में प्राइवेसी से जुड़े कई फीचर भी शामिल किए हैं, ताकि यूजर्स अपने डेटा और रिकॉर्डिंग को आसानी से नियंत्रित कर सकें।
बैटरी और चार्जिंग केस की भी खास सुविधा
Meta के अनुसार, नए AI Glasses एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप देने में सक्षम हैं। इसके साथ मिलने वाला पोर्टेबल चार्जिंग केस अतिरिक्त 40 घंटे तक की बैटरी सुविधा देता है। कंपनी ने ग्लास के डिजाइन में एडजस्टेबल नोज पैड और फ्लेक्सिबल टेंपल टिप्स भी दिए हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है।
इन स्मार्ट ग्लास में प्रिस्क्रिप्शन लेंस लगाने की सुविधा भी दी गई है। यूजर्स खरीदने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार नंबर वाले लेंस लगवा सकते हैं। इससे ग्लास का इस्तेमाल सामान्य चश्मे की तरह भी किया जा सकेगा।
Kylie Jenner के साथ पहली बार वीरबले टेक साझेदारी
Meta ने पहली बार किसी सेलिब्रिटी के साथ मिलकर वियरेबल टेक प्रोडक्ट तैयार किया है। काइली जेनर के साथ मिलकर तैयार किए गए Meta Glasses by Kylie का डिजाइन बाकी मॉडल से अलग है। कंपनी के अनुसार, काइली जेनर ने इस प्रोडक्ट के आकार, रंग, पैकेजिंग और कई डिजाइन से जुड़े पहलुओं में योगदान दिया है।
Meta के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि स्मार्ट ग्लास को सफल बनाने के लिए तकनीक के साथ-साथ स्टाइल और आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है। कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में AI आधारित वियरेबल डिवाइस लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकते हैं।
इतनी है कीमत
Meta Adventurer और Meta Fury मॉडल की शुरुआती कीमत 299 डॉलर रखी गई है। वहीं, काइली जेनर के साथ तैयार किए गए खास एडिशन की कीमत 399 डॉलर है। कंपनी ने बताया है कि ये स्मार्ट ग्लास कई देशों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में इनके बाजार का विस्तार किया जाएगा।
Meta का कहना है कि नए AI Glasses को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर पूरे दिन AI असिस्टेंट, कैमरा और ऑडियो फीचर्स का इस्तेमाल आसानी से कर सकें। कंपनी को उम्मीद है कि यह नया प्रोडक्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उसकी स्थिति को और मजबूत करेगा।
यह भी पढ़े…
Bharat Tiwari Encounter Case: महापंचायत से पहले बड़ा एक्शन, SDPO हटाए गए, जांच तेज
