
CHEMICALS WATERMELON IN MARKET: तरबूज में इंजेक्शन! ये संकेत ना करें नजरअंदाज़
CHEMICALS WATERMELON IN MARKET: गर्मियां शुरू होते ही सभी लोग तरबूज लेना शुरू कर देते हैं, तरबूज का सेवन शरीर के लिए कई तरीके से लाभकारी होता है। पर क्या आपको पता है कि आजकल मार्केट में ऐसे तरबूज आने लगे हैं जिनको इंजेक्शन द्वारा जल्दी पकाया जाता है और केमिकल्स द्वारा लाल किया जाता है? कहीं आप भी तो मिलावट वाला तरबूज नहीं खा रहे? मिलावट वाले तरबूज की पहचान कैसे की जाए लिए जानते हैं।
मिलावट वाला लाल तरबूज!
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में तरबूज बिकने लग जाते हैं। लोग बड़े चाव से तरबूज खरीदने हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर खाते हैं। तरबूज हमारी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है। तरबूज का नियमित सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी कभी नहीं होती। गर्मी से बचने के लिए तरबूज सबसे अच्छा उपाय है। तरबूज का सेवन सिर्फ हमारे शरीर के लिए नहीं बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
पर क्या आपको पता है कि आजकल बाजारों में ज्यादा पैसे कमाने के लिए केमिकल्स वाले तरबूज बेच जा रहे हैं? तरबूजों को जल्दी बड़ा करने के लिए इंजेक्शन का प्रयोग किया जा रहा है और साथ ही लाल और रसीले तरबूज दिखाने के लिए केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है।
शुद्ध तरबूज खाने के फायदे!
गर्मियों के मौसम में तरबूज काफी ज्यादा बिकते हैं, बाजारों में हर जगह तरबूज आपके लिए उपलब्ध रहते हैं। तरबूज में 92% पानी होता है और सिर्फ 6% शुगर पाया जाता है।
हाइड्रेशन: तरबूज में 90 से 92% पानी पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।
इम्यूनिटी बूस्टर: तरबूज का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। तरबूज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के रोगों को खत्म करने में मदद करते हैं और क्षमता भी बढ़ाते हैं।
दिल के लिएफायदेमंद: तरबूज में लाइकोपीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हृदय के लिए काफी सेहतमंद माना जाता है।
वजन घटाने में मदद: तरबूज खाने से आपका पेट जल्दी भरता है और इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है जिससे आपका वजन घटना लग जाता है।
मिलावट वाला तरबूज खाने का नतीजा!
- एक्सपर्ट की माने तो, जिन तरबूजों को इंजेक्शन द्वारा बड़ा किया जाता है उनमें नाइट्रेट, आर्टिफिशियल, कलर कैल्शियम, कार्बाइड और ऑक्सीटोसिन जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक होते हैं।
- केमिकल वाले तरबूज का सेवन करने से पाचन में परेशानी हो सकती है।
- फूड प्वाइजनिंग का खतरा 99% बढ़ जाता है।
- तरबूज के हानिकारक केमिकल्स शेयर के अंदर पहुंचकर कई अन्य दूरप्रभाव डाल सकता है।
- मिलावट वाला तरबूज का सेवन होने से आपकी किडनी और लीवर में खतरनाक असर पड़ सकता है, इतना कि आपकी किडनी डैमेज तक हो सकती है।
- तरबूज को लाल करने के लिए एक तरीके का मेथेनॉल यलो नाम के केमिकल का प्रयोग होता है, जिसके कारण शरीर में कैंसर उत्पन्न हो सकता है।
- खून में कमी, दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान और आंखों की रोशनी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
असली तरबूज की पहचान कैसे करें?
- तरबूज को लाल और ताजा दिखाने के लिए तरबूज में इरिथ्रोसिन नाम का केमिकल मिलाया जाता है। और समय से पहले कच्ची तरबूजों को पकाने के लिए इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है।
- मिलावट वाले तरबूज को पहचानने के लिए सबसे पहले तरबूज को दो भागों में काटे, इसके बाद तरबूज पर एक कॉटन के जरिए रगड़े। अगर कॉटन में लाल रंग दिखने लग जाता है तो इसका मतलब साफ है कि आपका तरबूज मिलावटी है।
- तरबूज खरीदने के बाद कम से कम दो-तीन दिनों तक उसे अपने पास रखें, अगर दो-तीन दिन बाद भी तरबूज खराब नहीं होता या उसे पर झाग या पानी नहीं दिखता इसका मतलब आपका तरबूज सही है, लेकिन आपको तरबूज खराब दिखता है तो समझ जाइए तरबूज में इंजेक्शन लगाया गया है।
- अगर तरबूज काटने के बाद बीच में छेड़ दिया दरारें नजर आते हैं तो यह संकेत देता है कि आपका तरबूज में इंजेक्शन लगाया गया है।
- तरबूज खरीदने के बाद, इसका एक हिस्सा काटकर पानी में डाल दे, अगर पानी में लाल कलर निकलता दिख रहा है तो समझ जाइए की केमिकल द्वारा आपका तरबूज को लाल किया गया है।
यह भी पढ़े
भारत में फिर बढ़े COVID-19 Cases: Omicron Subvariants NB.1.8.1 और LF.7 से खतरा