Skip to content
Aarambh News

Aarambh News

सत्य, सर्वत्र, सर्वदा

cropped-scootyy-903-x-110-px-1.webp
Primary Menu
  • Home
  • भारत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • शिक्षा/ रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • तकनीकी
  • Viral खबरे
  • Home
  • देश विदेश
  • Israel-Iran war: इजराइल का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, मशहद तक पहुंचा ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन’
  • देश विदेश

Israel-Iran war: इजराइल का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, मशहद तक पहुंचा ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन’

Aarambh News June 16, 2025 1 minute read
3
Israel-Iran war

इजरायली वायु सेवा ने पूर्वी ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक ईरानी ईंधन भरने वाले विमान पर हमला कर दिया है

Israel-Iran war दिन पर दिन भयानक होता जा रहा है। इजरायली वायु सेवा ने पूर्वी ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक ईरानी ईंधन भरने वाले विमान पर हमला कर दिया है। जो इजराइल से लगभग 2300 किलोमीटर दूर है। इजराइली हमले के बाद यह विमान आग की चपेट में आ गया और तबाह हो गया। यह ऑपरेशन राइजिंग लायन का ही एक हिस्सा है। इस ऑपरेशन की शुरुआत के बाद यह सबसे लंबी दूरी का हमला है। जबकि ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल के हाइफा पोर्ट पर हमला किया है। बता दे कि ईरान पर इजरायली हमले के 72 घंटे पूरे हो चुके हैं और इस हमले में अब तक 406 ईरानियो को अपनी जान गंवानी पड़ी है जबकि 654 लोग घायल हुए।

Table of Contents

Toggle
    • Israel-Iran war: ईरान का दवा इजराइल हमले में 224 मौतें हुई
    • Israel-Iran war: 24 घंटे में बनाया “एयर कॉरिडोर”
    • Israel-Iran war: 72 घंटे में इजरायल ने ईरान के किन ठिकानों पर किया हमला?
  • About the Author
    • Aarambh News

Israel-Iran war: ईरान का दवा इजराइल हमले में 224 मौतें हुई

ईरान पर इजरायली हमले के 72 घंटे पूरे हो चुके हैं। जिसमें 406 ईरानियो को अपनी जान गंवानी पड़ी है जबकि 654 लोग घायल है वही ईरान के हमले से अब तक 16 इजराइलियों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल है। बीते 72 घंटे में इजरायल ने ईरान के हर संभव इंफ्रास्ट्रक्चर और टारगेट पर हमला किया है। हालांकि तेहरान ने दावा किया है कि इजराइली हमले में अब तक 224 लोगों की ही मौत हुई है इनमें ज्यादातर ईरानी नागरिक है।

Israel-Iran war: 24 घंटे में बनाया “एयर कॉरिडोर”

इजराइल का दावा है कि पिछले 24 घंटे में उसने इजराइल से तेहरान के बीच ‘एयर कॉरिडोर’ बना लिया है। यानी इस दावे के अनुसार अब इजरायल की वायु सेवा अपने देश से तेहरान तक बिना किसी परेशानी के उड़ान भर सकती है और हमला कर सकती है।
आपको बता दे कि इसी बीच इजराइल ने ईरान पर सबसे ज्यादा दूरी से हमला किया है। इजरायली वायु सेवा ने पूर्वी ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक ईरानी ईंधन भरने वाले विमान को नष्ट किया जो इजराइल से तकरीबन 2300 किलोमीटर दूर है।
इजराइल सैनिक अड्डों को निशाना बनाने के बाद अब मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है। इजराइल ने तेहरान में उपस्थित जमीन से हवा में वार करने के लिए मिसाइल लॉन्चर को ही उड़ा दिया है। आईडीएफ ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

Israel-Iran war: 72 घंटे में इजरायल ने ईरान के किन ठिकानों पर किया हमला?

परमाणु ठिकाने: जब इस जंग की शुरुआत हुई थी तभी इजराइल ने ईरान की न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया था। इजराइल हमले का पहला टारगेट था नतांज़ का परमाणु साइट।

सैन्य ठिकाने: इसराइल ने ईरान के मिलिट्री साइट पर भी हमला किया है और इसे काफी क्षतिग्रस्त किया है। इस हमले में मिसाइल उत्पादन सुविधा भी नष्ट हुई है। इसके अलावा दक्षिणी ईरान में एक रिफाइनरी में भी भारी विस्फोट हुआ है। तबरेज और करमानशाह में दो मिसाइल बेस नष्ट हो गए हैं। हालांकि खबर यह भी है कि रिहायशी इलाको और सरकारी इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

टॉप मिलिट्री लीडरशिप: इस हमले में आर्मी के मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर इन चीफ जनरल हुसैन सलामी, आईआरजीसी के खातम-अल-अंबिया, सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल गुलाम अली रशीद, आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर जनरल आमिर-अली-हाजीजादेह, ईरानी सशस्त्र बलों के डिप्टी इंटेलिजेंस के जनरल गुलाम रेजा मेहराबी, ईरान सशस्त्र बलों के डिप्टी कमांडर का ऑपरेशंस जनरल मेहदी रब्बानी मारे गए हैं।

न्यूक्लियर साइंटिस्ट का एक जेनरेशन का सफाया: इजराइल ने ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिकों को भी मौत के घाट उतार दिया है। इसमें न्यूक्लियर साइंटिस्ट का एक पूरा जनरेशन ही साफ हो गया।

Israel-Iran conflict: इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, 6 सैन्य और परमाणु ठिकाने तबाह, जवाब में ईरान का पलटवार

India’s stand on Iran-Israel conflict: ईरान-इजराइल टकराव में भारत की संतुलनकारी नीति; समर्थन किसका, असर कितना? वो सब कुछ जानना है जरुरी

 

 

About the Author

a067583c37dbc43754407c49ebc83701

Aarambh News

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WTC Champions 2025: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद चैंपियन बन इतिहास रचा, ‘चोकर्स’ का टैग हटाया
Next: Railway fire accident: दौंड-पुणे डेमू ट्रेन में आग, बड़ा हादसा टला, धूम्रपान की लापरवाही से मचा हड़कंप

3 thoughts on “Israel-Iran war: इजराइल का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, मशहद तक पहुंचा ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन’”

  1. Pingback: Indian Students Rescued From Iran: ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत का बड़ा कदम, 110 छात्रों को ईरान से निकाला गया!
  2. Pingback: SIMMI CHAUDHARY MURDER: प्यार, धोखा और हत्या: मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की सनसनीखेज मौत का खुलासा
  3. Pingback: Iran-Israel Air Defense System: इजराइल-अमेरिका की संयुक्त शक्ति के सामने ईरान की तैयारी कितनी कारगर? एयर डिफेंस की जं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Balen Shah
  • देश विदेश

कौन हैं Balen Shah और कैसे बदल रहे हैं नेपाल की राजनीति के समीकरण?

Satya Pandey March 9, 2026 0
London Halal Controversy
  • देश विदेश

London Halal Controversy: लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट पर बवाल, “हम Halal नहीं बेचते” बोर्ड के बाद मालिक को मिली धमकियां

Suman Goswami March 9, 2026 0
Mojtaba Khamenei
  • देश विदेश

कौन हैं Mojtaba Khamenei? जो बने हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

Satya Pandey March 9, 2026 0

Latest

Viral Relationship
  • Viral खबरे

Toxic या Choice? Viral Relationship में बॉयफ्रेंड को ‘Pet’ बनाकर पिंजरे में रखती है गर्लफ्रेंड, Female Led Relationship पर छिड़ी बहस

Suman Goswami March 18, 2026 0
 Viral Relationship: आज के समय में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। सोशल मीडिया पर...
Read More Read more about Toxic या Choice? Viral Relationship में बॉयफ्रेंड को ‘Pet’ बनाकर पिंजरे में रखती है गर्लफ्रेंड, Female Led Relationship पर छिड़ी बहस
Viral Girl Monalisa Marriage: फरमान खान से शादी के बाद दोनों के पिता नाराज़, परिवारों में बढ़ा विवाद Viral Girl Monalisa Marriage
  • Viral खबरे

Viral Girl Monalisa Marriage: फरमान खान से शादी के बाद दोनों के पिता नाराज़, परिवारों में बढ़ा विवाद

March 14, 2026 1
कचरे जैसा दिखने वाला Balenciaga Trash Bag ₹1.5 लाख में बिक रहा, Zhang Jingyi बनी चर्चा का कारण Balenciaga Trash Bag
  • Viral खबरे

कचरे जैसा दिखने वाला Balenciaga Trash Bag ₹1.5 लाख में बिक रहा, Zhang Jingyi बनी चर्चा का कारण

March 13, 2026 0
Bihar Admit Card Error: बिहार में अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में फोटो की जगह लगी कुत्ते की तस्वीर Bihar Admit Card Error
  • Viral खबरे
  • शिक्षा/ रोजगार

Bihar Admit Card Error: बिहार में अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में फोटो की जगह लगी कुत्ते की तस्वीर

March 12, 2026 1
Viral Mahakumbh Girl Monalisa ने घरवालों के खिलाफ जाकर Farmaan Khan से की शादी, सामने आया बड़ा विवाद Viral Mahakumbh Girl Monalisa
  • Viral खबरे

Viral Mahakumbh Girl Monalisa ने घरवालों के खिलाफ जाकर Farmaan Khan से की शादी, सामने आया बड़ा विवाद

March 12, 2026 0

You may have missed

Why suddenly MSD changed hi jersey number
  • खेल

MS Dhoni ने आखिर क्यों बदल लिया अपना जर्सी नंबर अचानक IPL 2026 से पहले ?

Parijat Tripathi March 18, 2026 0
navrat fasting tips
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य

Navratri fasting tips: ऑफिस और व्रत बन रहा है चैलेंज? जानिए 9 दिन बिना थके कैसे रखें नवरात्रि फास्ट

Satya Pandey March 18, 2026 0
Viral Relationship
  • Viral खबरे

Toxic या Choice? Viral Relationship में बॉयफ्रेंड को ‘Pet’ बनाकर पिंजरे में रखती है गर्लफ्रेंड, Female Led Relationship पर छिड़ी बहस

Suman Goswami March 18, 2026 0
Gudi Padwa 2026
  • ज्योतिष

Gudi Padwa 2026: कब है गुड़ी पड़वा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत

Suman Goswami March 18, 2026 0
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • X
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Editorial Policies
  • Home
  • PRIVACY POLICY
  • Terms & Condtions
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.