
क्या सलमान खान का शो Bigg Boss से ज्यादा पॉपुलर हो पाए गा करण जौहर का शो 'The Traitors'
Bigg Boss vs The Traitors: करण जौहर का शो ‘The Traitors’ लोगो को बहुत पसंद आ रहा है जिसको लोग Bigg Boss से compare कर रहे हैं। ‘The Traitors’ शो Bigg Boss की तरह 3-4 महीनों तक नहीं चलता रहेगा और ये शो short time और कम episodes के लिए ही है। इसमें Bigg Boss की तरह कोई drama नहीं है, सिर्फ point-to-point बात की गई है और suspense रखा गया है कि आखिर कौन गद्दार है और कौन मासूम है।
“The Traitors” रियलिटी शो के बारे में
“The Traitors“ एक नया Reality Show है, जिसे Karan Johar होस्ट कर रहे हैं और यह Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में 20 मशहूर हस्तियां भाग ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है: Faithfuls (वफादार) और Traitors (गद्दार)।
शो का मुख्य लक्ष्य है कि Faithfuls गद्दारों को पहचानकर उन्हें खेल से बाहर करें, जबकि Traitors, Faithfuls को चकमा देकर खेल में बने रहने की कोशिश करते हैं। यह शो strategy, deception और social psychology पर आधारित है। यह शो अपनी unique theme और concept की वजह से लाइमलाइट में आ गया है। इससे पहले Indian viewers ने ऐसा reality show नहीं देखा था।
- मेजबान: Karan Johar
- प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
- कंटेस्टेंट्स: 20 Celebrities
- विषय: Faithfuls और Traitors के बीच एक धोखे का खेल
- स्थान: जैसलमेर का Suryagarh Palace
- अवधारणा: यह शो एक अमेरिकी रियलिटी टीवी शो “The Traitors” का भारतीय रूपांतरण है, जो डच शो “De Verraders” पर आधारित है।
शो को खेलना कैसे है?
- कंटेस्टेंट्स को दो समूहों में बांटा जाता है
- Traitors, Faithfuls को धोखा देने की कोशिश करते हैं
- Faithfuls, Traitors को पहचानकर उन्हें खेल से बाहर करने की कोशिश करते हैं
- खेल में strategy, deception और social psychology का इस्तेमाल होता है
- जो Traitor अंत तक बचा रहता है, वह ₹1 करोड़ का पुरस्कार जीतता है
Bigg Boss vs The Traitors
दर्शकों में तकरार देखने को मिली इन दोनों शो को लेकर।
दर्शकों का मानना है कि Bigg Boss से अच्छा है The Traitors, क्योंकि इसमें drama कम है और mind game पर ज्यादा फोकस किया गया है। जिसकी वजह से करण के शो को इतना प्यार मिल रहा है।
The Traitors एक fast-paced reality show है, जहां बिना किसी drama के सीधे tasks किए जाते हैं।
ना होस्ट करण जौहर और ना ही कंटेस्टेंट्स को extra footage मिलता है।
1 घंटे का एपिसोड पूरा on-point है जिसमें बस game पर ही focus किया गया है।
यह इस शो की सबसे अच्छी बात है क्योंकि इस गेम में जो शातिर होगा वही आगे बढ़ेगा।
दोनों ही शो reality TV की दुनिया में लोकप्रिय हैं, लेकिन उनके format और theme में काफी अंतर है।
Bigg Boss प्रतियोगियों के बीच भावनात्मक संबंधों और आपसी संघर्षों पर केंद्रित है, जबकि The Traitors, धोखेबाजी और माइंड गेम पर केंद्रित है।
Bigg Boss में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से बातचीत करते हैं, दोस्ती करते हैं और एक-दूसरे के खिलाफ साजिशें रचते हैं।
The Traitors में, Traitors मासूम लोगों को धोखा देकर उन्हें eliminate करने की कोशिश करते हैं।
आखिर कितना अलग है Karan Johar का शो Salman Khan से
दर्शकों का मानना है कि “The Traitors”, Salman Khan के “Bigg Boss” से काफी अलग है।
“The Traitors” एक psychological thriller game show है।
वहीं, The Traitors में दर्शकों की कोई भूमिका नहीं होती है, जबकि Bigg Boss में दर्शक voting के जरिए शो में भाग लेते हैं। पर The Traitors में ऐसा नहीं है।
करण ने शो को लेकर कहा कि:
“ये शो किसी भी प्लेटफॉर्म के शो से बहुत अलग है। इसमें ऑडियंस खुद को और कंटेस्टेंट को रियल पाएगी। असलियत ये है कि कई सारे ऐसे शो हैं, जिसमें हम बिना मर्जी के हंसते हैं और रोते हैं, लेकिन इस शो में जो भी कंटेस्टेंट के इमोशंस दिखाए जाएंगे, उसे ऑडियंस फील कर पाएगी।”
करण ने बिना Bigg Boss का नाम लिए कहा, पर उनका कहना यही था कि हमारा शो Bigg Boss की तरह नहीं है।
इसमें ना fake love angles हैं, ना ही फिजूल की controversies और सनसनी क्रिएट करने की कोशिश की गई है।
The Traitors का ये सीजन Bigg Boss की तरह 3-4 महीने नहीं खिंचेगा।
कम episodes का यह शो short और crisp रखा गया है।
यह टीवी के बाकी reality shows से बहुत अलग है और मुझे लगता है इससे पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
इस शो में कुछ भी आपको नकली या बनावटी नहीं लगेगा। जो भी है, जैसा भी है, आपके सामने है।
अभी तो दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है “The Traitors” शो को। आगे देखते हैं कौनसा शो किसको देगा टक्कर। मुकाबला बराबरी का है, अब देखते हैं क्या इस नए शो की वजह से 18 साल पुराना शो धीमा पड़ेगा या “The Traitors”।