
Rudraprayag accident चारधाम यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, 1 की मौत, 10 लापता
Rudraprayag accident: रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल अलकनंदा नदी में एक यात्रियों से भरी बस जा गीरी। जैसे ही बस गिरी यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय 5 से 6 यात्री बस से नीचे नदी में गिर गए। इस बस में कुल 18 यात्री सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है, 7 लोग घायल हैं और 10 अभी लापता है।
Rudraprayag accident: बस में 18 यात्री थे
आपको बता दे कि इस बस में 18 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन टेंपो ट्रैवलर है। हादसे में 10 लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
Rudraprayag accident: चार धाम यात्रा पर आए थे यात्री
आपको बता दे की 18 यात्रियों से भारी यह बस राजस्थान से आ रही थी। यह यात्री चार धाम यात्रा पर आए थे अलकनंदा नदी में तेज बहाव की वजह से यह बस बह गई। इन दिनों उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण नदियां लबालब हैं। बारिश के चलते भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस 31 सीटर बस है, जिसमें वाहन चालक सहित कुल 18 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान और गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर जा रहा था।
Rudraprayag accident: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रतिक्रिया
इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
हादसे में घायल यात्रियों की सूची
दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।