
Two Wheeler Toll Tax क्या बाइक चालकों को भी देना होगा टोल टैक्स नितिन गडकरी ने किया साफ, जानें क्या है सच
Two Wheeler Toll Tax: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि National Highway Toll Tax अब Two Wheeler Vehicles यानी बाइक और स्कूटी पर भी लागू किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि यह नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होगा।
लेकिन अब इस पूरे मामले पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने खुद सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने इस खबर को पूरी तरह भ्रामक और झूठा करार दिया है।
गडकरी की सफाई – दोपहिया वाहन पर कोई Toll नहीं लगेगा
Nitin Gadkari ने X (पूर्व ट्विटर) पर अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा –
“कुछ मीडिया हाउसेज द्वारा दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने ऐसी खबरें फैलाना पत्रकारिता नहीं, अफवाहबाज़ी है। मैं इसकी निंदा करता हूँ।”
📢 महत्वपूर्ण
कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 26, 2025
गडकरी ने साफ किया कि दोपहिया वाहनों से Road Tax पहले ही वसूला जाता है, इसीलिए Highway Toll Plaza पर उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।
Two Wheeler Toll Tax कैसे फैली यह अफवाह?
कुछ वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया गया था कि 15 जुलाई 2025 से बाइक और स्कूटी जैसे दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स अनिवार्य कर दिया जाएगा। खबर में यह भी कहा गया था कि सरकार का यह कदम राजस्व बढ़ाने के लिए लिया गया है।
लेकिन न तो सरकार ने कोई अधिसूचना जारी की और न ही परिवहन मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसी को लेकर गडकरी ने आगे आकर खुद स्थिति स्पष्ट की।
जनता में नाराजगी और भ्रम
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर फैली, लोगों ने ट्विटर (X), फेसबुक और यूट्यूब पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने पूछा कि जब पहले से ही दोपहिया वाहनों पर रोड टैक्स लिया जा रहा है, तो दोबारा टोल टैक्स क्यों वसूला जाएगा?
कई यूजर्स ने इसे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग पर अतिरिक्त बोझ बताया और सरकार से जवाब मांगा। हालांकि नितिन गडकरी के बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह केवल एक अफवाह थी और इसका सच से कोई लेना-देना नहीं है।
ई-रिक्शा को लेकर भी बड़ी बात कही गडकरी ने
नितिन गडकरी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनके 11 वर्षों के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि देशभर में ई-रिक्शा (E-Rickshaw) को बढ़ावा देना रही है।
उन्होंने बताया कि 2014 में देश में ई-रिक्शा की शुरुआत की गई थी और आज तक इससे लगभग 1.5 करोड़ लोगों को मैन्युअल रिक्शा खींचने से मुक्ति मिली है।
गडकरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में पहले लोग हाथ से रिक्शा खींचते थे, जिससे उन्हें शारीरिक कष्ट होता था। लेकिन अब ई-रिक्शा के जरिए न केवल उनकी आमदनी बढ़ी है, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ रोज़गार भी मिला है।
यह भी पढ़े: Caller Tune Update: Amitabh Bachchan की आवाज़ अब दिन में सिर्फ 2 बार ही सुनाई देगी