बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है और इस बीच मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कई राजनीतिक दल इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ नेता और दल इसका समर्थन कर रहे हैं। ऐसे माहौल में चुनाव आयोग (EC) ने सोमवार को स्पष्ट रूप से अपनी स्थिति साफ की है।