रूस की सुरक्षा व्यवस्था पुतिन के निजी जीवन और भोजन को हमेशा गोपनीय रखती है, लेकिन वर्षों में सामने आई विभिन्न विश्वसनीय रिपोर्टों, इंटरव्यूज़ और क्रेमलिन से जुड़े स्रोतों के आधार पर उनकी डाइट का मोटा-मोटा खाका सामने आता है।
दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी उम्र, फिटनेस और एनर्जी लेवल के कारण लगातार चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनकी राजनीतिक रणनीतियों से अलग, एक चीज़ और है जो वैश्विक स्तर पर लोगों के बीच जिज्ञासा का विषय बनती रहती है Vladimir Putin diet क्या है? और क्या वह विटामिन D के लिए कोई खास डाइट लेते हैं?
हालांकि रूस की सुरक्षा व्यवस्था पुतिन के निजी जीवन और भोजन को हमेशा गोपनीय रखती है, लेकिन वर्षों में सामने आई विभिन्न विश्वसनीय रिपोर्टों, इंटरव्यूज़ और क्रेमलिन से जुड़े स्रोतों के आधार पर उनकी डाइट का मोटा-मोटा खाका सामने आता है।
क्या पुतिन विटामिन D के लिए कुछ खास खाते हैं?
पुतिन की डाइट में ऐसी कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं मिलती जो साफ-साफ कहे कि वह “विटामिन D के लिए” किसी एक विशेष फूड आइटम का सेवन करते हैं। हालांकि, उनके नियमित भोजन में मछली, डेयरी और अंडे शामिल होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से विटामिन D के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। रूस में सूरज की कमी वाले लंबे ठंडे मौसम के कारण आम तौर पर लोग विटामिन D सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन पुतिन के मामले में इस बात की न तो आधिकारिक पुष्टि है और न ही कोई स्पष्ट बयान।
हाँ, यह जरूर माना जाता है कि उनकी डाइट उन्हें टेक्निकली विटामिन D सहित कई पोषक तत्वों की पूर्ति देती है।
Vladimir Putin diet पौष्टिक भोजन से भरपूर
रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन का दिन काफी साधारण नाश्ते से शुरू होता है। दलिया (porridge), जिन्हें रूस में स्वस्थ भोजन का आधार माना जाता है। कॉटेज चीज़ (Tvorog), शहद और कभी-कभी बटेर के अंडे। यह सादा नाश्ता उनके शरीर को हल्का रखता है और दिनभर ऊर्जा देने वाला माना जाता है।
कैफीन से दूरी, चाय से नजदीकी
पुतिन कॉफी की जगह प्राय ग्रीन टी या जड़ी-बूटी वाली चाय लेते हैं। माना जाता है कि वह पेय पदार्थों में केवल वही चीज़ें लेते हैं जो उनके पाचन और ताज़गी के लिए लाभकारी हों।
लंच में मछली और लीन प्रोटीन उनका पसंदीदा विकल्प है। उनके भोजन में मछली का विशेष स्थान है।
रूस के समुद्री इलाकों से आने वाली सैल्मन और ट्राउट जैसी मछलियाँ उनके मेनू का नियमित हिस्सा बताई जाती हैं।
यदि मांस शामिल हो, तो वह भारी बीफ के बजाय अक्सर भेड़ का मांस (lamb) लेते हैं क्योंकि यह हल्का, आसानी से पचने वाला और उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है।
इसके साथ वह सलाद, टमाटर, खीरा, ताज़ी हरी पत्तिया लेना पसंद करते हैं, जो उनकी डाइट को हल्का बनाए रखते हैं।
डिनर हल्का और नियंत्रित भोजन होता है। पुतिन रात का खाना बहुत कम और हल्का लेते हैं ताकि नींद और पाचन में दिक्कत न हो।
उनकी प्लेट में आमतौर पर मछली, भाप में पकाई सब्जियाँ, या हल्का सूप होता है।
चीनी और तली हुई चीज़ों से वे लगभग दूरी बनाए रखते हैं। हालांकि, एक अपवाद है आइसक्रीम, और वह भी पिस्ता फ्लेवर। इसे वह विदेश यात्राओं में भी पसंद करते हैं।
विदेश यात्रा में भी अपनी डाइट से समझौता नहीं
पुतिन के साथ यात्रा में एक खास “फूड टीम” चलती है, जो उन्हें खाने के लिए केवल उन्हीं चीज़ों की अनुमति देती है जो सुरक्षा जांच से पास हों।
विदेशों में वह स्थानीय भोजन कम और अपनी रूसी चीज़ें जैसे टवोरोग, शहद, सूखा फल और खास मिनरल वॉटर ज्यादा लेते हैं।
यह सुरक्षा कारणों के साथ-साथ पाचन और आदत दोनों वजहों से होता है।
फिटनेस और डाइट: दोनों साथ चलते हैं
पुतिन अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। जूडो, तैराकी, घुड़सवारी और नियमित कसरत उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं।
उनकी डाइट उसी फिटनेस रेजिम के अनुरूप है कम तेल, कम मसाला, ज्यादा प्रोटीन, नियंत्रित मात्रा और पूरी निगरानी।






